आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

जीतो पुणे लेडीज विंग व यूथ विंग की नई टीम का गठन

पुणे : महावीर प्रतिष्ठान में भव्य उत्साह के बीच आयोजित जीतो पुणे की वार्षिक आम सभा (AGM) में वर्ष 2025-26 के लिए नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया गया। इस अवसर पर लेडीज विंग की अध्यक्ष पद पर एकता भंसाली और सेक्रेटरी पद पर पूजा राठौर को नियुक्त किया गया। वहीं, यूथ विंग की कमान अध्यक्ष आकाश ओसवाल और सेक्रेटरी प्रणय भंडारी को सौंपी गई।

जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़ और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व में आने वाले एक वर्ष में संगठन समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाने के लिए कई नए उपक्रम शुरू करने जा रहा है।

लेडीज विंग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें जीतो परिवार से जोड़ने का काम करेगी। वहीं, यूथ विंग युवाओं को सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगा। नव-निर्वाचित टीम ने समाज के लिए नए विज़न और जोश के साथ काम करने का संकल्प लिया।

get_footer();