आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

महाराष्ट्र राज्य स्केटिंग चैम्पियनशिप में पुणे के स्केटर्स का जलवा!

मुंबई : 35वीं महाराष्ट्र राज्य स्केटिंग चैम्पियनशिप में पुणे के प्रतिभावान स्केटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। देव गुरु की कृपा और पुरुषार्थपूर्ण साधना के प्रभाव से यह गौरवपूर्ण क्षण संभव हुआ है।

पुणे के पुरब अतुल दुगड़ ने क्लासिक स्लैलम में स्वर्ण पदक (Gold) तथा स्पीड स्लैलम में रजत पदक (Silver) जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं समीका समीर खीवांसरा ने क्लासिक स्लैलम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver) हासिल किया।

शारव समीर खीवांसरा ने भी क्लासिक स्लैलम में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक (Gold) अपने नाम किया। यह सभी तीनों खिलाड़ी अब नेशनल चैम्पियनशिप के लिए चयनित हुए हैं, जो कि पूरी टीम, कोच और परिवार के लिए गर्व की बात है। पदक विजेताओं को परिजनों, मित्रों और खेलप्रेमियों ने हार्दिक बधाई दी।

पूरे पुणे में इस उपलब्धि से हर्ष और गर्व का माहौल बना हुआ है। सभी विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ! इस अवसर पर समर्पित कोच प्रफुल चंदाने और अर्चना चंदाने ने कहा कि “हमारे खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। हमें विश्वास है कि नेशनल स्तर पर भी ये बच्चे पुणे और महाराष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।”

get_footer();