आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

सज्जनबाई बोथरा, सुभाष ललवाणी का विशेष सन्मान

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News Slider, Other, Social • January 3, 2024

पुणे : नुतनवर्ष की महामांगलीक चतुर्विध संघ के सानिध्य मे प्रज्ञामहर्षि, आगमदाता पु. डॉ. समकितमुनीजी म. सा. एवं साध्वी व्रुंद द्वारा सज्जनबाई बोथरा को धर्मनिष्ठ सुश्राविका गुरुमॉं इस उपाधि से एवं सुभाष ललवाणी को समाज गौरव उपाधिसे सम्मानित किया गया।

आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण मे श्रमण संघीय वरिष्ठ सलाहकार पु. सुमतिप्रकाशजी म.सा. एवं उत्तरभारतीय प्रवर्तक पु. आशिष मुनीजी म.सा. के सुशिष्य आगमज्ञाता प्रज्ञामहर्षि डॉ. समकित मुनीजी म.सा., पु. भवांत मुनीजी म. सा. पु. जयंत मुनीजी म.सा. आचार्य सम्राट पु. आनंदऋषिजी म.सा. की आज्ञानुवर्ति एवं संस्कारभारती, वाणी भुषण पु. प्रितीसुधाजी की सुशिष्या पु. संबोधिजी म.सा. तथा पु. ह्रिंप्रितीजी गुरु समति-अभिषेक मुनीजी की सुशिष्या पु. विभाश्री जी एवं डॉ. पु. आभाश्री जी म.सा द्वारा नुतन वर्ष १ जनवरी २०२४ की महामांगलीक प्रदान की गयी।
इस पावन मंगलमय अवसर पर हैदराबाद, गुरगाव, नंदुरबार, अहमदनगर, नासिक, बारामती, खेड, चाकण, आलंदी, पुना महानगर उप नगर पिंपरी चिंचवड़ के सभी श्री संघ के पदाधिकारी एवं नेतागण, श्रावक श्राविकाएं बहुत बड़े संख्या में उपस्थित थे। गौतम लब्धी फ़ाऊंडेशन, उद्योग शिक्षा सामाजिक धार्मिक क्षेत्रों से अनेक मान्यवर उपस्थित थे।
श्री अखिल भारतीय जैन संस्कृती सेवा केंद्र के सज्जनबाई – धर्मनिष्ठ सुश्राविका गुरु मॉ, रविद्र नहार को परमगुरुभक्त प्रशांत नहार परम गुरु भक्त, जयकुमार चोरडिया को आदर्शश्रावक रत्न, ज्योस्ना मुथा को जिनशासन श्राविका रत्ना, सुभाष ललवाणी को समाज गौरव उपाधि से सन्मानीत किया गया।
इस पावन अवसर पुना से प्रसिध्द उद्योजक राजश्री पारख, मासीजी गुरुमॉं सज्जन बाई बोथरा, सुनील नहार, ललीत शिंगवी, अनिल नहार, सागर साखला, विलास राठोड, प्रा. अशोककुमार पगारिया, विलास पगारिया, विजय भंसाली, लालचंद कर्नावट, अशोक साखला, सुवालाल बोरा, जितेंन्द्र तातेड, जयप्रकाश राका, छगनलाल मुथा, अशोक बागमार, नंदकुमार लुणावत, दिलीप नहार, सचिन टाटीया, राजेंन्द्र बाठीया, सुभाष सुराणा, रविंन्द्र नहार, प्रशांत नहार, वैभव संघवी आदि मान्यवर उपस्थित थे।
इस अवसरपर बैरागन बहन योगिता बरडीया को सम्मानित किया गया! स्वागत गीत शारदा नहार एवं स्तवन मंजु संचेती, निता ओस्तवाल ने पेश किये। संघपती सुभाष ललवाणी ने प्रस्तावना एवं उपस्थित मान्यवरोंका स्वागत किया! मंच संचलन शारदा चोरडीया ने किया। गुरुभगवंतो के पॉंच मांगलिक से कार्यक्रम का समापन हुआ। गौतम प्रसादी के लाभार्थी थे ज्योत्सना एवं राहुल मुथा परिवार द्वारा एवं प्रभावना आनंद रोटी परिवार द्वारा दी गयी।

get_footer();