आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के जनसंपर्क प्रमुख पदपर श्रीमल बेदमुथा

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • September 24, 2025
Spread the love

पुणे : अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ (AIJMF) ने महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए समाजसेवी श्रीमल बेदमुथा (पुणे) को जनसंपर्क प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति 23 सितम्बर 2025 से 31 मार्च 2027 तक मान्य रहेगी।

AIJMF का लक्ष्य जैन समाज की धार्मिक-सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना, सरकारी योजनाओं का लाभ हर स्तर तक पहुँचाना और जैन संस्थाओं में सहयोग को बढ़ावा देना है। संगठन ने अपेक्षा की है कि श्रीमल बेदमुथा जनसंपर्क प्रमुख के रूप में इन सभी कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएँगे।

“श्रीमल बेदमुथा की नियुक्ति से महाराष्ट्र में जैन समाज की एकता, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के लाभ को समाज तक पहुँचाने के प्रयास और अधिक प्रभावी होंगे। हमें विश्वास है कि वे अपने अनुभव से संगठन को नई दिशा देंगे।” – ललितजी गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष

“श्रीमल बेदमुथा ने LIP फाउंडेशन के माध्यम से विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने समाज में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए समाजहित के लिए किए गए उपक्रमों को प्रभावी रूप से सफल बनाया है। भविष्य में भी वे इसी प्रकार नए-नए प्रकल्प संचालित कर समाजहित की ऊँचाइयों को छुएँगे, ऐसी अपेक्षा है।” – संदीप भंडारी, राष्ट्रीय महामंत्री

get_footer();