आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

आचार्य प. पू. आनंदऋषिजी म. सा. की १२५ वी जन्मजयंति उत्साह से सम्पन्न

Spread the love

पुणे : महावीर प्रतिष्ठान, सैलिसबरी पार्क में श्री वर्धमान श्‍वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, साधना सदन संघ में महाराष्ट्र गौरव प. पू. गौतममुनीजी म. सा. और प. पू. चेतनजी म. सा. का चातुर्मास धर्मआराधना बडे धूमधामसे चल रहा है। चातुर्मास के इस दुसरे हप्ते में आचार्य भगवंत प. पू. आनंदऋषिजी म. सा. की १२५ वी जन्मजयंति मनाई गई।

इस अवसर गुरु महाराज ने आचार्य भगवंत का जीवन इतिहास, उनकी शिक्षा प्रवचन के माध्यम से ज्ञात की। इस अवसर पर अचला शशिकांत भंडारी और गौतम शाम कर्नावट ने अठ्ठाई तपस्या गुरूचरणों में समर्पित की। सामायिक दिन, आयम्बिल, पौषध, दया, संवर ऐसे धार्मिक कार्य गुरु के सानिध्य में हुए, ऐसी जानकारी साधना संघ के सचिव आदेश खिंवसरा ने दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष विजयकांत कोठारी, वालचंद संचेती, अशोक लोढा, अरुण शिंगवी, शशिकांत सुराणा, अनिल लुंकड उपस्थित थे। शुक्रवार (२ अगस्त) को ‘युवा शेषन’ में विख्यात मोटिवेशनल गुरु चकोर गांधी ने ‘पापा कहते है बडा नाम करेगा’ इस सब्जेक्ट में माता-पिता के संस्कार, अच्छी शिक्षा, आज के युग में माता-पिता और बच्चों में हो रहा सुसंवाद, जॉइंट फॅमिली का महत्व, पारिवारिक व्यवसाय में युवाओं की रुची आदी विषयोंपर मोटिवेशनल स्पीच देते युवाओं से संवाद किया।

इस में सैकडो युवा सहभागी थे। रविवार (४ अगस्त) को आयंबिल दिन एवं सामायिक दिन मनाया गया। आयंबिल का लाभ ३०० लाभार्थीओं ने लिया। अनेकों ने एकासन, ब्यासन तप किये। इस के साथ वितराग सेवा संघ द्वारा ब्लड डोनेशन कॅम्प का आयोजन किया गया था, इसमें ८० ब्लड बॅग का कलेक्शन हुआ। इस समय अध्यक्ष वैभव सेठिया, सचिव संजय ओसवाल, दिलीप कांकरिया, कार्याध्यक्ष अनिल गेलडा और सभी सभासदों ने इसे यशस्वी होने के लिए प्रयास किये।

get_footer();