आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

आनंद चोरडिया को विरासत सम्मान पुरस्कार प्रदान

Spread the love

पुणे : व्यवसायिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले सुहाना स्पाइसेस के डायरेक्टर – टेक्नोलॉजी और इनोवेशन तथा द इको फैक्टरी फाउंडेशन (TEFF) के संस्थापक आनंद चोरडिया को प्रतिष्ठित “विरासत सम्मान” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

आनंद चोरडिया की दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और नवाचार के प्रति समर्पण के कारण सुहाना प्रवीण मसालेवाले कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुआ है। टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन डायरेक्टर के रूप में उन्होंने न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक बाजार में भी ब्रांड की एक प्रभावशाली पहचान बनाई है।

उनके मार्गदर्शन में कंपनी ने गुणवत्ता, परंपरा और आधुनिकता का सुंदर समन्वय साधते हुए निरंतर प्रगति की है। सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और ‘नेट ज़ीरो’ के लक्ष्य की दिशा में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार समारोह वनकांती फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था। कौस्तुभकुमार गुजर और उदयकुमार गुजर की पहल पर शुरू किए गए इस उपक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना और उनके कार्य को विरासत के रूप में संरक्षित करना है।

यह पुरस्कार उदयकुमार गुजर, देविदास भंसाली, शांतीलाल कटारिया और कौस्तुभकुमार गुजर के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर आद्या आनंद चोरडिया और आदी आनंद चोरडिया भी उपस्थित थे।

TEFF संस्था के माध्यम से आनंद चोरडिया द्वारा किए गए कार्य पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और सतत जीवनशैली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं।

get_footer();