आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

उपाध्याय प्रवर प्रवीणऋषिजी म. सा. का बाणेर आगमन

Spread the love

पुणे : उपाध्याय प्रवर प. पू. प्रवीणऋषिजी म. सा. आदी ठाणा का पुणे में चातुर्मास हेतु आगमन हो चुका है। बाणेर स्थित माऊली गार्डन परिसर में ०८ जून को उनके आगमन पर श्रद्धा, भक्ति और विनय से ओतप्रोत स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

इस मंगल अवसर पर आदिनाथ संघ के अध्यक्ष अनिल नहार, चातुर्मास समिति अध्यक्ष सुनील नाहर, सचिन नाहर, स्वागत अध्यक्ष राजश्री पारख, दानवीर उद्योगपती रमणलाल लुंकड, दीपक भाटिया, धरमचंद फुलपगर, विलास राठोड, रवी जैन, राजेंद्र मुथा, सागर सांखला, सुभाष ललवाणी, तथा औंध, बाणेर, बालेवाडी, पाषाण और पिंपळे निलख (ABBPP संघ) के सकल जैन संघ पदाधिकारीगण, गौतम निधी के सभी कार्यकर्ता, एवम आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस वर्ष उपाध्याय प्रवर प. पू. प्रवीणऋषिजी म. सा. का चातुर्मास पुणे के आदिनाथ जैन संघ के अंतर्गत वर्धमान प्रतिष्ठान, गंगाधाम, शत्रुंजय मंदिर रोड यहा संपन्न होने जा रहा है। यह भव्य आयोजन ६ जुलाई को मंगल प्रवेश के साथ प्रारंभ होगा तथा अगले चार महीनों तक प्रवचन, ध्यान, तप व धर्म की गंगा पुणेवासियों के जीवन में बहती रहेगी।

पुणे शहर के श्रद्धालु इस दुर्लभ अवसर को लेकर अत्यंत हर्षित एवं उत्साहित हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन इस चातुर्मास के विविध धार्मिक आयोजनों में सहभागिता हेतु उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। उपाध्याय प्रवर की पुणे में उपस्थिति सम्पूर्ण शहर के लिए आध्यात्मिक सौभाग्य के रूप में मानी जा रही है।

get_footer();