आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

उपाध्याय श्री प्रवीणऋषीजी म.सा. का आदिनाथ जैन स्थानक द्वारा भव्य स्वागत

गुरुदेव के दर्शन के लिए समस्त जैन समाज में विशेष उत्साह देखा गया। आदिनाथ जैन स्थानक परिसर भक्ति, श्रद्धा एवं उल्लास से गुंजायमान हो उठा जब परम पूज्य प्रवीणऋषीजी का स्वागत भजनों एवं मंगलध्वनि के साथ किया गया।


इस भव्य जुलूस के आयोजन में अध्यक्ष अनिल नहार, चातुर्मास समिति अध्यक्ष सुनील नहार, सचिन नहार, स्वागत समिति अध्यक्ष राजश्री पारख, संजय सांकला, विजय नवलाखा, सचिन टाटिया, अजय जैन, दिलीप बोरा,नीलेश मुथा, सुभाष मुथा, मदनलाल बलदोटा, तथा डॉ. धनराज सुराना, भरत चंगेडे, ॲड अभय छाजेड, अभय संचेती सहित अनेक गणमान्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


जुलूस में पुणे जैन समाज के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। स्वागत रैली का प्रत्येक पड़ाव धार्मिक ऊर्जा, अनुशासन एवं असीम श्रद्धा का प्रतीक रहा। सभी श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के दर्शन कर अपने आप को धन्य माना।


यह परिवर्तन चातुर्मास पुणे के जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होने जा रहा है, जिसमें युवाओं, महिलाओं एवं सभी आयु वर्ग के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है।

“परिवर्तन चातुर्मास 2025 की निमंत्रण पत्रिका का भव्य अनावरण आदिनाथ जैन स्थानक मैं आदिनाथ जैन स्थानक के पदाधिकारी एवंम चातुर्मास कमिटी के आरसे किया गया । यह चातुर्मास सामाजिक जागरण एवं आत्मिक उत्थान का प्रतीक बनेगा।”

get_footer();