कृष्णकुमार गोयल को रोटरी इंटरनेशनल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड घोषित
महाराष्ट्र न्युज नेटवर्क : संकेत डुंगरवाल
पुणे- कोहिनूर ग्रुप के अध्यक्ष और खड़की शिक्षा ट्रस्ट खडकी, पुणे के अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल को 2023-24 वर्ष के लिए सबसे प्रतिष्ठित रोटरी इंटरनेशनल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड घोषित किया गया है। यह पुरस्कार 21 जनवरी को सुबह 10.30 बजे पंडित फार्म्स में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष प्रतिनिधि माइकल मैकगवर्न के हाथों प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मंजू फड़के, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. दीपक शिकारपुर और क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष जे.पी. श्रॉफ मौजूद रहेंगे।
