आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

गंगाधाम परिसर में भव्य कलश शोभा यात्रा

maharashtra jain warta • Maharashtra News Networks, MNN - Daily News(Post Slider), MNN - Social News, Other, People, Social • January 23, 2024
Spread the love

पुणे: श्री रामलला प्राणप्रतीष्ठा की पावन पुनीत बेला पर गंगाधाम बिबवेवाड़ी परिसर की सोसायटी के राम भक्तो द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन पूरे ठाट बाट के साथ संपन्न हुआ ।

शोभायात्रा की शुरुवात- वर्धमानपुरा सोसायटी से सुबह ठीक 8 बजे शंखनाद के साथ हुई। गंगाधाम परिसर के सभी सोसायटी ने मिलकर इस भव्य दिव्य शोभा यात्रा में सहभाग लिया। 5000 से भी अधिक गंगाधाम, गगन विहार, गुरु गणेश, वर्धमानपुरा, ईशा एमराल्ड, गगन गैलेक्सी, इत्यादि सभी सोसायटी के भक्तो ने सहभाग लिया।
यात्रा में भगवान श्रीरामचंद्र की मुर्ती, श्रीराम भगवान के पात्र और बाल कलाकार आदि, कलश, रथ, DJ, ढोल ताशा, फुलों की वर्षा के साथ सभी भक्तो ने पांरपरिक वस्त्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरा वातावरण, राम भक्तो की जयघोष के साथ उल्लासित था, उसके पश्चात प्रसाद स्वरूप सभी भक्तो को लड्डू वितरित किए गए, शोभा यात्रा के पश्चात सभी ने अल्पोपहार का भी आनंद लिया।
गंगाधाम परिसर के सभी राम भक्तो द्वारा, सभी सोसायटीओ के सहयोग से संपूर्ण आयोजन किया गया था। शोभायात्रा के पश्चात वर्धमानपुरा गेटपर स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव लाइव देखने की व्यवस्था की गयी। जिसे सभी ने सराहा।

get_footer();