आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

गिरनार 108 सोसाइटी मैं प.पु. प्रवीणऋषिजी म.सा. का भव्य स्वागत

Spread the love

पुणे : परिवर्तन चातुर्मास 2025 के अंतर्गत आज गिरनार 108 सोसायटी, कोंढवा में प. पू. उपाध्याय प्रवर प्रवीणऋषीजी म.सा. आदि ठाणा का अत्यंत भव्य और भावपूर्ण स्वागत किया गया।

गुरुदेव के आगमन पर सोसायटी में विशेष सजावट की गई थी और घोषणाओं एवं जयकारों के साथ भक्तों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया। वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।

इस अवसर पर कोंढवा जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष दिलीप कटारिया, सचिव अभिजीत डुंगरवाल, सूरजमल धोका, श्रीमल बेदमुथा, प्रीतम भलगट, दिनेश जैन, दिलीप राखा, कमलेश गुंदेचा, खेमराज भंडारी तथा गिरनार 108 सोसायटी के सभी सदस्यों ने गुरुदेव का अत्यंत श्रद्धा और भक्ति से स्वागत किया।

यह आयोजन कोंढवा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बना, जिसमें धर्म, समर्पण और एकता की अनुपम झलक देखने को मिली।

get_footer();