आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

गुढी पाडवा के दिन वीटीपी रियल्टी में 320 परिवारों का गृह प्रवेश

Spread the love

पुणे : पुणे के जाने मानें रियल एस्टेट ब्रांड, वीटीपी रियल्टी ने हाल ही में 320 परिवारों के लिए एक गृह प्रवेश कार्यक्रम की मेजबानी की। ग्राहकों ने एक साथ 2 परियोजनाओं के तहत 2 टावरों में अपना गृह प्रवेश किया जिनमें महालुंगे का टाउनशिप कोडनेम ब्लू वाटर्स में वीटीपी बेलएयर और वीटीपी लिओनारा, शामिल है। ग्राहकों ने उत्सुकता से अपने नए घरों में गृह प्रवेश की खुशी व्यक्त की, जो बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वीटीपी रियल्टी का यह गृह प्रवेश कार्यक्रम उनकी ग्राहक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण था।

नए घरों में गृह प्रवेश और गुढी पाडवा का शुभ दिन मनाने के लिए सभी परिवारों का पारंपरिक हल्दी-कुमकुम और गजरा पहनाकर स्वागत किया गया। वीटीपी रियल्टी ने अपने ग्राहकों के लिए दिन को विशेष बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया ताकि 320 खुश ग्राहक परिवार अपने सपनों के घरों में एक नया जीवन शुरू कर सके।

‘बेहतर निर्माण, बेहतर डिजाइन और बेहतर देखभाल’ की ठोस नींव पर निर्मित, वीटीपी रियल्टी ने आधुनिक परिवारों की जरूरतों को पूरा करने वाले उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठा अर्जित की है।

वीटीपी रियल्टी ब्रांड डिलीवरी में नए और ऊंचे मानक स्थापित कर रहा है और इस वर्ष में यह 50 लाख वर्ग फुट की डिलीवरी करने में सक्षम रहा है और आगामी वर्ष में भी, वीटीपी का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य नए मानक स्थापित करना एवं डिलीवरी में बेहतर प्रदर्शन देना है।

वीटीपी रियल्टी के कार्यकारी निदेशक और सीईओ सचिन भंडारी ने बताया कि हर ग्राहक को उत्कृष्टता और पूर्ण प्रसन्नता प्रदान करने पर हमारे अटूट फोकस ने ही आज हमें तत्पर रखा है। हम अपने ग्राहकों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखते हैं। पिछले वर्ष से, हमने हमारे बड़े टाउनशिप प्रोजेक्ट को टावर वाइज वितरण करना शुरू कर दिया है।

हम महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से पीछे नहीं हटते इसके साथ जितने खास तरीके से हमारे प्रोजेक्ट लांच होते हैं, उससे कही अधिक शानदार तरीके से हमारी परियोजनाओं के वितरण होते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित वीटीपी लिओनारा टॉवर के एक ग्राहक ने अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने सपनों का घर साकार करने के लिए वीटीपी रियल्टी के बहुत आभारी हैं।

वहीं गृह प्रवेश कार्यक्रम को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाने का एक शानदार तरीका था। जबकि वीटीपी बेलएयर के एक परिवार ने बताया कि वीटीपी रियल्टी ने रियल एस्टेट उद्योग में ग्राहक सेवा के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है।

वीटीपी रियल्टी वास्तव में ग्राहक सेवा पर खरा उतरा है जिसके प्राथमिकता अपने ग्राहकों की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करना है। हम सभी औपचारिकताओं को पूरा करने और आगे बढ़ने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

get_footer();