आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

गुरुदेव ऋषि प्रवीण के मार्गदर्शन में विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम 5 जनवरी 2026 से

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, Social • December 3, 2025
Spread the love

पुणे : आधुनिक जीवन की भागदौड़ के बीच तनाव कम करने, मानसिक संतुलन बढ़ाने और सकारात्मक जीवन दृष्टि अपनाने के उद्देश्य से अर्हम् विज्जा संगठन ने “21 Days to Arham Living” कार्यक्रम की घोषणा की है। यह आयोजन ऑनलाइन माध्यम से देश-विदेश के प्रतिभागियों को जोड़ते हुए जागरूक और आनंदपूर्ण जीवनशैली की ओर प्रेरित करेगा।

यह विशेष 21 दिवसीय कार्यक्रम 5 जनवरी 2026 से शुरू होकर रात 9:15 से 10:00 बजे तक प्रतिदिन झूम पर आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रतिभागियों को आंतरिक शांति एवं मन की स्पष्टता प्राप्त करने हेतु उपयोगी व प्रैक्टिकल टूल्स सिखाए जाएंगे।

कार्यक्रम में भावनात्मक और आध्यात्मिक संतुलन बढ़ाने की तकनीकें, ध्यान और चिंतन के संक्षिप्त सत्र, तथा प्राचीन ज्ञान और आधुनिक व्यवहारिकता पर आधारित जीवनशैली सुझाव शामिल रहेंगे। “Join the Movement, Live the Arham Way” के संदेश के साथ, अर्हम् विज्जा का यह प्रयास लोगों के भीतर अनंत संभावनाओं को जागृत कर, अनुशासन और सकारात्मकता को जीवन में स्थायी रूप से स्थापित करने का है।

कार्यक्रम के दौरान साधारण दैनिक अभ्यासों द्वारा मन, शरीर और आत्मा का संतुलन बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संगठन का मानना है कि सिर्फ 21 दिनों में सही मार्गदर्शन व निरंतर अभ्यास से व्यक्ति अपने सोचने और जीने का तरीका बेहतर बना सकता है।

get_footer();