आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

गुरुमाँ डॉ मंजुश्रीजी म.सा. का 80 वा जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास से सम्पन्न

Spread the love

जयती जैनम साधना तीर्थ की 2024-26 कार्यकारिणी जाहिर : नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने राजेंद्र लुंकड़

महाराष्ट्र जैन वार्ता

पुणे : राष्ट्रसंत आचार्य भगवंत 1008 प.पू. श्री आनंदऋषीजी म.सा. एवं आचार्य सम्राट प.पू. श्री डॉ. शिवमुनिजी म.सा. की आज्ञानुवर्तीनी आगमाचार्या गुरुमाँ डॉ. मंजुश्रीजी म.सा., ध्यानसिध्दा, Way of Life प्रणेता श्रमणी श्री अक्षयश्री ‘आखा’ जी म.सा. आदि के पावन सानिध्य में गुरुमाँ डॉ. मंजुश्रीजी म. सा. का 80 वा जन्मोत्सव और संसिद्धिजी म.सा. का 38 वा जन्मदिन समारोह बड़े उत्साह से संपन्न हुआ।

समारोह की अध्यक्षा राजश्री पारख के अध्यक्षता में एवं गुरु भगवंतो के आशीर्वाद से जयती जैनम् साधना तिर्थ, भिवरी की नई कार्यकारिणी का शपथविधि समारोह किरण बोरा इन्होंने संपन्न किया।

जयती जैनम् साधना तिर्थ, भिवरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद पर राजेंद्र लुंकड, सुनिल लुणावत संस्थापक चेअरमन, ललित शिंगवी कार्याध्यक्ष, मोहनलाल संचेती उपाध्यक्ष, शांतीलाल शिंगवी उपाध्यक्ष, रवींद्र दुगड उपाध्यक्ष, महावीर चोरडिया सेक्रेटरी, पवन भंडारी खजिनदार, कार्यकारणी सदस्य – सुषमा लुणावत, अभय जैन, सुरेश देसर्डा, कमलेश मोदी, नितीन बांठिया, निमंत्रित सदस्य- पारस कटारिया, रवींद्र बलाई, अजय बलाई, प्रमुख सल्लागार- रमणलाल लुंकड, राजेंद्र मुनोत, महावीर नहार, ईश्वरलाल बागमार, अभय धोका इनकी शपथविधि सम्पन्न हुई।

जिसका कार्यकाल 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2026 तक रहेगा। इस शुभ अवसर पर करीबन चारसो लोगों ने एकासना तप की आराधना की एवं विहार ग्रुप की सभी लोगों का सत्कार यहाँ पर किया गया। गुरु भक्त ग्रुप का गठन किया गया।

इस अवसर पर पूना सकल संघ के सभी पदाधिकारी, पुना के सभी संघो के पदाधिकारी, इनके साथी कई मान्यवर उपस्थित थे। इस समारोह में गुरुमाँ डॉ. मंजुश्री पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। जयती जैनम् ओरिएन्टल लायब्ररी एवं रिसर्च सेंटर के अंतर्गत सेमिनार, लेख, निबंध आदि की प्रतियोगिताएँ एवं रिसर्च के विविध कार्यक्रमों के प्रारंभ की घोषणा की गई।

जयती जैनम साधना तीर्थ, वर्धमानायतन चैरिटी ट्रस्ट, गुरुमाँ डॉ. मंजुश्री गोशाला के कार्यकारिणी मंडल ने इस समारोह को सफल बनाने में अथक प्रयास किए।

get_footer();