आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

चोरडिया वेंचर्स में जीतो पुणे JBN की विशेष इंडस्ट्रियल व्हिजिट

Spread the love

पुणे : जीतो बिज़नेस नेटवर्क (JBN) के सदस्यों के लिए यह दिन प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक रहा। जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में ए. एम. चोरड़िया वेंचर्स की विशेष इंडस्ट्रियल एवं ऑफिस विज़िट का आयोजन किया गया।

कोंढवा स्थित Chordiya Corner में आयोजित इस व्हिजिट के दौरान JBN सदस्यों को ए. एम. चोरड़िया वेंचर्स की कार्यसंस्कृति, संगठनात्मक सोच और रियल एस्टेट क्षेत्र में कंपनी की मजबूत उपस्थिति को नज़दीक से समझने का अवसर मिला।

इस अवसर पर कंपनी के एमडी एवं सीईओ नितिन चोरड़िया ने Chordiya Ventures में अब तक पूर्ण की गई योजनाओं तथा आगामी रेजिडेंशियल व कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की संक्षिप्त एवं स्पष्ट जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में कंपनी के 1000 से अधिक फ्लैट्स विभिन्न चरणों में निर्माणाधीन हैं। व्हिजिट के दौरान ए. एम. चोरड़िया वेंचर्स की सामाजिक ज़िम्मेदारी से जुड़ी पहल ने विशेष प्रभाव छोड़ा।

कंपनी अपने कर्मचारियों को परिवार का हिस्सा मानते हुए उनके कल्याण के लिए कार्य करती है। इसी सोच के तहत प्रत्येक कर्मचारी की माताजी के खाते में हर महीने एक निश्चित राशि सीधे जमा की जाती है, जो कंपनी की मूल्य-आधारित और संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाती है।

इस इंडस्ट्रियल व्हिजिट में वाइस चेयरमैन लक्ष्मीकांत खाबिया, नितिन चोरडिया, डायरेक्टर इंचार्ज संजय जैन, कन्वेनर राहुल संचेती, को- कन्वेनर राहुल मुथा, बेला मुथा, सचिन शहा, रितेश दर्डा, कौशल चौहान की प्रमुख उपस्थिति रही। इसके साथ ही JBN के अनेक सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

get_footer();