आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

जमीन में लाभदायक निवेश के लिए भविष्य की दृष्टि और धैर्य अनिवार्य

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • January 20, 2026
Spread the love

पुणे : जमीन में निवेश करना जीवन के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक माना जाता है, क्योंकि यह केवल आर्थिक नहीं बल्कि कई लोगों के लिए भावनात्मक विषय भी होता है। आम धारणा है कि जमीन का मूल्य कभी घटता नहीं और यह सोने-चांदी से भी बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखती है। हालांकि, संतोष ग्रुप एवं संतोष स्टील्स के डायरेक्टर संतोष जैन का मानना है कि जमीन में वास्तविक लाभ तभी संभव है, जब निवेश सही दस्तावेज़ों, भविष्य की स्पष्ट दृष्टि और लंबे धैर्य के साथ किया जाए।

उन्होंने बताया कि जमीन के सौदे में की गई छोटी सी लापरवाही, अनावश्यक जल्दबाजी या लालच जीवन भर की कमाई को जोखिम में डाल सकता है। इसलिए जमीन खरीदते समय हर पहलू का गहराई से अध्ययन आवश्यक है।

केवल लोकेशन नहीं, कानूनी सुरक्षा भी जरूरी संतोष जैन के अनुसार, जमीन में निवेश से मुनाफा कमाने के लिए केवल अच्छी लोकेशन पर्याप्त नहीं होती। सबसे बड़ा जोखिम कानूनी दस्तावेज़ों से जुड़ा होता है।

कई बार लोग सस्ती कीमत देखकर बिना जांच-पड़ताल के जमीन खरीद लेते हैं, लेकिन यह समझना जरूरी है कि वह जमीन सस्ती क्यों मिल रही है। अक्सर कम कीमत के पीछे उत्तराधिकार विवाद, सरकारी आरक्षण, अधिग्रहण की आशंका या पुराने रिकॉर्ड में विसंगतियां छिपी होती हैं।

इसलिए सौदे को अंतिम रूप देने और टोकन राशि देने से पहले कम से कम 30 वर्षों की टाइटल सर्च रिपोर्ट निकलवाना अनिवार्य है। क्लियर टाइटल को किसी भी निवेश की पहली शर्त माना जाना चाहिए।

विकास के शुरुआती चरण में निवेश से बेहतर रिटर्न उन्होंने कहा कि जहां जमीन की कीमतें पहले ही काफी बढ़ चुकी होती हैं, वहां निवेश से अपेक्षाकृत कम रिटर्न मिलता है। इसके विपरीत, यदि विकास के शुरुआती चरण में जमीन खरीदी जाए और 10 से 15 वर्षों तक धैर्य रखा जाए, तो अच्छा मुनाफा संभव होता है।

get_footer();