आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

जय आनंद ग्रुप द्वारा समाजभूषण एवं जय आनंद मानव सेवा पुरस्कार संपन्न

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • January 27, 2026
Spread the love

पुणे : जय आनंद ग्रुप, पुणे द्वारा आयोजित “समाजभूषण पुरस्कार” एवं “जय आनंद मानव सेवा पुरस्कार” समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

जय आनंद ग्रुप, पुणे के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित “समाजभूषण पुरस्कार” तथा “जय आनंद मानव सेवा पुरस्कार” समारोह अण्णाभाऊ साठे सभागृह, पुणे में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस समारोह में समाजभूषण पुरस्कार से रमणलाल लुंकड इनको सम्मानित किया गया। वहीं जय आनंद मानव सेवा पुरस्कार से सतीश बनवट इनको सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में माजी आमदार उल्हास पवार, खासदार मेघाताई कुलकर्णी तथा उद्योगपती संजीव शहा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जय आनंद ग्रुप के अध्यक्ष नितिन ओस्तवाल, कार्याध्यक्ष गणेश कटारिया, सचिव आनंद कोठारी एवं कोषाध्यक्ष दिलीप धोका सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों, दानदाताओं एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाजसेवा को जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य बताया तथा जय आनंद ग्रुप द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल आयोजन जय आनंद ग्रुप, पुणे की पूरी टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन मिष्ठी कुचेरिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन सुधीर मुथा ने किया।

get_footer();