आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

जीतो चंडीगढ़ चैप्टर का जीतो परिवार के ७० वे चैप्टर के रूप मैं समावेश – कांतिलालजी ओसवाल

Spread the love

महाराष्ट्र न्युज नेटवर्क : अभिजित डुंगरवाल

पुणे : जितो चंडीगढ चॅप्टर का जीतो परिवार में समावेश होना यह बहुत ही बडी आनंददायी घटना है ऐसा प्रतिपादन जितो के प्रेसिडेंट कांतिलालजी ओसवाल ने किया।

भव्यता और उत्साह से परिपूर्ण समारोह में जितो चंडिगढ चॅप्टर का समावेश हुआ। यह जीतो का ७०वा चैप्टर बना। इस समय सभा को संबोधित करते हुए, कांतिलालजी ओसवाल ने कार्यक्रम को एक उल्लेखनीय सफलता बताया और अपनी पूरी वर्किंग कमिटी ओर अॅपेक्स बोर्ड इस कार्यकाल मे एक और नई उपलब्धि के लिए बधाई दी।

इस गौरवमय कार्यक्रम को शोभायमान करने के लिए सम्मानित अतिथि हरियाणा के राज्यपाल बंदारु दत्तात्रेय की गरिमामयी उपस्थिति को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस आयोजन में आये सभी पदाधिकारीयो के योगदान की सराहना की और सभी की उपस्थिति के महत्व को रेखांकित किया।

जितो अॅपेक्स की टीम इस इंस्टॉलेशन समारोह में उत्साह सें शामील हुई। इस महत्वपूर्ण आयोजन में चेअरमेन सुखराज नहार, व्हाईस चेअरमेन राजेंद्रकुमार जैन, व्हाईस प्रेसिडेंट कुशलराज भंसाली, सेक्रेटरी जनरल मनोज मेहता, अॅपेक्स डायरेक्टर विक्रम जैन, तरुण जैन, जेएलडब्ल्यू चेअरपर्सन संगीता ललवाणी, जेपीएफ के चेअरमेन हर्ष सुराणा आदी शामील हुए।

कांतिलालजी ओसवाल ने जितो नॉर्थ झोन के प्रमुख लीडर्स की सराहना व्यक्त की। ख़ास कर व्हाईस चेअरमेन रमण जैन का उल्लेख करते हुए उनके कार्यों को बिरदाया। उन्होंने जैन समाज के देश में योगदान के बारे में अपने विचार को सभा के समक्ष रखा और जैन समाज के उपस्थित मान्यवरो को जीतो में जुड़ने का आवाहन करते हुए क्यों जीतो ज़रूरी है इस पे अपने विचार व्यक्त किए।

आगे उन्होंने चेअरमेन बजरंग बोथरा, व्हाईस चेअरमेन रमण जैन, चिफ सेक्रेटरी मनीष जैन, खजिनदार शैलेश जैन, जाॅईंट सेक्रेटरी विकास जैन, राजेश जैन, जेएलडब्ल्यू कन्व्हेनर सोनाली जैन आदि पूरी टिम को इस कार्यकाल में सफलता पूर्वक काम करने के लिए और कई महत्वपूर्ण योजनाओ को साकार करने के लिए धन्यवाद दिया।

चंडीगढ़ की नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए कांतिलालजी ओसवाल ने जीतो के कार्य को पूरे समाज तक फैलाने की उनकी क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया। चंडीगढ़ की नई टीम के सदस्यों में चेअरमेन लोकेश जैन, व्हाईस चेअरमेन धरम भादुर जैन, व्हाईस चेअरमेन महावीर जैन आदि शामील है।

स्थापना समारोह ने न केवल जीतो की पहुंच के विस्तार को चिह्नित किया बल्कि संगठन के भीतर एकता और सहयोग की भावना को भी रेखांकित किया। जैसे ही चंडीगढ़ जीतो परिवार के हिस्से के रूप में इस नई यात्रा पर निकल रहा है, यह उद्यमिता और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के संगठन के उद्देश्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार है और हम सभी को यह पूरा विश्वास हैं की जितो इसी तरह नए नए चैप्टर्स को शामिल करता रहेगा, ऐसा प्रतिपादन कांतिलालजी ओसवाल ने किया।

इसी सभा को अॅपेक्स चेअरमेन सुखराज नहार, सेक्रेटरी जनरल मनोज मेहता आदि जीतो के विविध पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया और उन्होंने भी सभा को जीतो के विविध पहेलुओ के बारे में ज्ञात किया। इस कार्यकाल में हुए जीतो के कार्यों के बारे में सभा को बताते हुए जीतो जो बुलंदियों को पाने जा रही है उस पर अपने मत प्रगट किए।

अॅपेक्स लेडीज विंग चेअरपर्सन संगीता ललवानी ने भी सभा को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ चैप्टर की नई निर्वाचित लेडीज़ विंग की टीम को और सभी मेंबर्स को हार्दिक शुभकामना दी उन्होंने इस कार्यकाल में हुए कई महत्वपूर्ण कार्य को सभा के समक्ष रखा।

इस कार्यक्रम के अतिथि महोदय राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने महिला शशक्तिकरण पे ज़ोर देते हुए महिला की भागीदारी को सभी क्षेत्रमें बढ़ानी चाहिए इस पर अपना ज़ोर दिया। उन्होंने जीतो के कार्य को और देश के विकास में जैन समाज के महत्वपूर्ण योगदान को भी सराहा।

get_footer();