आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

जीतो पुणे की वार्षिक सभा महावीर प्रतिष्ठान में भव्यता से संपन्न

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • October 1, 2025
Spread the love

सभा का सफल आयोजन जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, सेक्रेटरी लक्ष्मीकांत खबिया, खजीनदार दिलीप विनाकिया, सह-सचिव ऍडव्होकेट विशाल शिंगवी तथा सह-खजीनदार रूपेश कोठारी के मार्गदर्शन में किया गया।

लेडीज विंग की अध्यक्ष पूनम ओसवाल एवं सेक्रेटरी अचला भंडारी, वहीं यूथ विंग के अध्यक्ष गौरव बांठिया एवं सेक्रेटरी सुयोग बोरा ने अपने-अपने विंग की वर्षभर की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया।
सभा में जीतो एडवाइजरी बोर्ड से विजय भंडारी, अचल जैन, कांतिलाल ओसवाल, राजेश सांकला, पंकज कर्नावट, अपेक्स डायरेक्टर सुजीत भटेवरा और प्रियंका परमार सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य एवं सलाहकारों की उपस्थिति रही।

जीतो पुणे के उपाध्यक्ष विशाल चोरडिया, चेतन भंडारी, मनोज छाजेड, अमित भटेवरा, आनंद चोरडिया, मुकेश छाजेड, संजय जैन, कुणाल ओसवाल, मंगेश कटारिया, उपेश मर्लेचा, एकता भन्साळी, खुशाली चोरडिया, लकीशा मर्लेचा तथा सचिन जैन के साथ-साथ पूजा राठौड़, आकाश ओसवाल, प्रणय भंडारी, रिटा गांधी और रमेश गांधी ने भी सक्रिय सहभाग दर्ज कराया।

दिलीप जैन, रूपेश कोठारी एवं महेश ओसवाल ने संयुक्त रूप से संस्था की बैलेंसशीट प्रस्तुत की। सभा में संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा हुई और सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जीतो पुणे की AGM हमें अपनी वार्षिक उपलब्धियों और गतिविधियों का मूल्यांकन करने का अवसर देती है। सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग ही हमें समाज सेवा और संगठन की प्रगति में लगातार नई ऊँचाइयाँ हासिल करने की प्रेरणा देता है।” – विजय भंडारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जीतो अॅपेक्स

“हमारी संस्था केवल एक संगठन नहीं है, बल्कि एक परिवार है। यहाँ हर सदस्य का योगदान और सहयोग अनमोल है। आपके विश्वास से ही हम समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए सकारात्मक बदलाव और सुनहरा भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।” – इंद्रकुमार छाजेड, अध्यक्ष, जीतो पुणे

“संस्था का हर सदस्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उनका योगदान और विचार हमारी ताकत है। आपके सहयोग और समर्थन से हम समाज सेवा और संगठन की प्रगति में निरंतर उन्नति कर सकते हैं।” – दिनेश ओसवाल, मुख्य सचिव, जीतो पुणे

कोषाध्यक्ष के रूप में मेरा संकल्प है कि संस्था की वित्तीय व्यवस्था हमेशा पारदर्शी और अनुशासित रहे, और हर रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित हो।” – दिलीप विनायकिया (जैन), ट्रेझरर जीतो पुणे चैप्टर

get_footer();