आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

जीतो पुणे लेडीज विंग ने गढ़ी सशक्त महिला, सशक्त समाज की राह

Spread the love

पुणे : महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह, खेल, रोजगार और व्यवसाय जैसे विविध क्षेत्रों में महिलाओं और उनके माध्यम से परिवारों को सबल बनाने का कार्य जीतो पुणे लेडीज विंग द्वारा पूरे वर्षभर किया गया। जीतो पुणे लेडीज विंग की कार्यकारिणी के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में वर्षभर किए गए उपक्रमों की जानकारी लेडीज विंग की अध्यक्षा पूनम ओसवाल और मुख्य सचिव अचला भंडारी ने प्रस्तुत की।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस, जीतो अॅपेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी, जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।

साथ ही पूर्व नगरसेवक श्रीनाथ भिमाले, सम्राट थोरात, महावीर प्रतिष्ठान के विजयकांत कोठारी, जीतो अॅपेक्स की निदेशक प्रियांका परमार, सुजीत भटेवरा, चेतन भंडारी, दिलीप जैन, अभिजीत डुंगरवाल, रंजन सांकला, भारती भंडारी, खुशाली चोरडिया, लकीशा मर्लेचा आदि गणमान्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजन में जिनेंद्र लोढ़ा, प्रकाश ओसवाल और शशी भंडारी का विशेष सहयोग रहा। ‘आत्मनिर्भर महिला – आत्मनिर्भर भारत’, ‘निपुण महिला: परिवार से समाज और समाज से राष्ट्र’, ‘शिक्षा से सशक्तिकरण’, ‘महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और आर्थिक स्वतंत्रता’, ‘महिलाओं में आत्मविश्वास’, ‘महिला सुरक्षा’ जैसे अनेक विषयों पर जीतो पुणे लेडीज विंग ने वर्षभर प्रभावी कार्य किया।

जीतो पुणे लेडीज विंग ने केवल महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित करने तक ही स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और जीवनशैली से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व सुनिश्चित किया।

get_footer();