आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

जीतो पुणे JBN मीट में हुवा 26 करोड़ 16 लाख का बिजनेस

Spread the love

पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में रेसिडेन्सी क्लब में JBN बिजनेस मीट का आयोजन 18 जून को किया गया।

इस मीट में JBN मेंबर्स के बीच कुल 26 करोड़ 16 लाख रुपये का व्यवसाय संपन्न हुआ। बैठक के दौरान कुल 43 रेफरल पास किए गए।

इस महत्वपूर्ण मीटिंग में पुणे JBN के डायरेक्टर इनचार्ज संजय जैन, को-कन्वेनर राहुल मुथा, को-कन्वेनर बेला मुथा, प्रेसिडेंट पराग दोशी, वाइस प्रेसिडेंट कौशल शहा, सेक्रेटरी जेसल शहा सहित JBN के कई सदस्य उपस्थित थे।

मीटिंग के दौरान बिजनेस नेटवर्किंग को नए आयाम देने और व्यापारिक अवसरों को बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस मीट में गणेश कर्णावट इन्होंने बिज़नेस प्रेजेंटेशन दिया।

इस दौरान सभी सदस्यों ने चर्चा में अपने पिताओं के योगदान को भी आत्मीयता से याद किया, जिसने इस व्यावसायिक संवाद को एक भावनात्मक स्पर्श भी दिया।

get_footer();