आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

जीतो पुणे JBN मीट में 13.57 करोड़ रुपये का व्यवसाय संपन्न

Spread the love

पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में होटल रेसिडेंसी क्लब, पुणे में आयोजित JBN की बिजनेस मीट उत्साह, ऊर्जा और उत्कृष्ट नेटवर्किंग के साथ संपन्न हुई।

इस विशेष मीट में कुल 13 करोड़ 57 लाख रुपये का व्यवसाय संपन्न हुआ तथा 45 रेफरल्स का आदान-प्रदान हुआ, जो जैन उद्यमियों की मजबूत सहभागिता और बिजनेस ग्रोथ का महत्वपूर्ण प्रमाण है।

इस मीट में स्पीकर उमेश वाधवाणी ने “Stay Fit Using Ghar Ka Khana” विषय पर प्रेरक मार्गदर्शन करते हुए कहा कि, “स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए घर का भोजन सबसे उत्तम और प्रभावी उपाय है।”

इस अवसर पर रोहित गोलेचा ने 7 मिनट का प्रभावी बिजनेस प्रेज़ेंटेशन दिया और नेटवर्किंग के माध्यम से बिजनेस ग्रोथ की संभावनाओं को प्रस्तुत किया। इस सफल आयोजन में कन्वेनर राहुल संचेती, को-कन्वेनर राहुल मुथा, बेला मुथा, सचिन शहा, कुशल चौहान, रितेश दर्डा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने आने वाले समय में और अधिक प्रभावी बिजनेस लक्ष्य निर्धारित करने का विश्वास व्यक्त किया।

get_footer();