आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

जीतो पुणे JBN मीट में 96.53 करोड़ रुपये का व्यवसाय संपन्न

Spread the love

पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल इनके मार्गदर्शन में ग्रैंड शेराटन, पुणे में आयोजित JBN की क्रिसमस थीम आधारित बिजनेस नेटवर्किंग मीट अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।

इस विशेष मीट में कुल ९६ करोड़ ५३ लाख रुपये का प्रभावशाली व्यवसाय संपन्न हुआ तथा 146 रेफरल्स का सफलतापूर्वक आदान-प्रदान हुआ। यह उपलब्धि जैन उद्यमियों के बीच मजबूत आपसी विश्वास, सक्रिय सहभागिता और निरंतर बढ़ती बिजनेस ग्रोथ का सशक्त प्रमाण है।

क्रिसमस डेकोरेशन और फेस्टिव माहौल से सजी इस मीट में बिजनेस प्रेज़ेंटर के रूप में स्वप्निल भंडारी ने प्रभावी प्रेज़ेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने अपने उत्पादों, सेवाओं और रेफरल-आधारित बिजनेस अवसरों को विस्तार से रखा। सदस्यों ने उनके Gives & Asks पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए सक्रिय सहभागिता दिखाई।

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन लक्ष्मीकांत खाबिया, डायरेक्टर इंचार्ज संजय जैन एवं JBN कन्वेनर राहुल संचेती की विशेष उपस्थिति रही, जिनकी सक्रिय भूमिका से मीट और अधिक प्रभावशाली बनी।

इस सफल आयोजन में को-कन्वेनर राहुल मुथा, बेला मुथा, सचिन शहा, कुशल चौहान, रितेश दर्डा सहित बड़ी संख्या में JBN सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने आने वाले समय में और अधिक बड़े व्यापारिक लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प व्यक्त किया।

get_footer();