आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

जीतो लेडिज विंग ॲपेक्स द्वारा 2022-24 कार्यकाल की समीक्षा

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, News, News Slider, Social • July 25, 2024
Spread the love

पुणे : जीतो लेडिज विंग ॲपेक्स द्वारा दो वर्षीय 2022-24 कार्यकाल की समीक्षा एवं अवार्ड सेरेमनी का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्षा संगीता ललवाणी के नेतृत्व में गोवा के ताज हॉटेल में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में कुल १७० महिला लीडर्स (चैप्टर चेअरपर्सन ओर चैप्टर सेक्रेटरी) सहभागी हुए।

दो दिवसीय इस आयोजन के प्रथम दिन सभी झोन एवं प्रोजेक्ट संयोजको ने अपने-अपने क्षेत्रों में हुए कार्य बताये। द्वितीय दिवस पुरस्कार समारोह का शुभारंभ नवकार मंत्र से हुआ। जितो अॅपेक्स प्रेसिडेंट कांतिलाल ओसवाल एवं सेक्रेटरी संजय के. जैन जीतो ॲपेक्स सेक्रेटरी एवं प्रभारी जेएलडब्ल्यू व सभी पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया।

अपने अद्भुत क्षमतावान सर्वश्रेष्ठ सात शीर्ष पदाधिकारियों में डायरेक्टर इनचार्ज सुनीता बोहरा, वाईस चेयरपर्सन अर्चना सुराणा, नीता बुचरा, चिफ सेक्रेटरी शीतल दूगड, ज्वाइंट सेक्रेटरी संगीता लोढ़ा, संगीता जैन, ट्रेझरर जयश्री भंडारी सभी 9 नवरत्न समान झोन के संयोजक, 14 चौदह स्वप्न समान प्रोजेक्ट संयोजिकाओं के कार्यक्षमता एवं एकजुटता हेतु आभार माना।

महिलाओं के सशक्तिकरण, आर्थिक उन्नति, उनके उद्यम में सर्वोचत्ता की प्राप्ति, आत्मविश्वास की बढ़ोतरी, मानसिक सुदृढ़ता एवं समाज में एक विशेष स्थान ही इस कार्यकाल का विशेष उद्देश्य रहा और उसमें हमें शत-प्रतिशत सफलता मिली।

पूरे जेएलडब्ल्यू कोर, प्रोजेक्ट्स, झोन और चैप्टर टीम द्वारा सराहनीय 4000 से अधिक कार्यक्रम करने के अलावा, कई ब्लॉकब्लास्टर कार्यक्रमों का आयोजन करके एक स्पष्ट संदेश दिया है “कि हम किसी से कम नहीं” और इसी कारण जीतो ‘गिनीज रिकॉर्ड होल्डर’ शान से बन पाया, जीतो आईआईएफएल अहिंसा रन आयोजन के साथ ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया’ और ‘वर्ल्ड बुक इंडिया’ में भी अपना नाम दर्ज कराया।

जीतो लेडिज विंग ॲपेक्स द्वारा एवं ॲपेक्स प्रेसिडेंट कांतीलाल ओसवाल, सेक्रेटरी संजय जैन, राष्ट्रीय ॲपेक्स चेअरपर्सन संगीता ललवाणी, मेंटर चित्रा बलदोटा, सुमन बच्छावत, ललिता गुलेच्छा, डायरेक्टर इन चार्ज सुनीता बोहरा, व्हाईस चेअरमेन अर्चना सुराणा के हाथो पुरस्कार वितरण हुआ।

अवार्ड समारोह में सभी के समूह प्रयास में प्रदर्शनी ‘उड़ान’ आसमान को छूना इस उच्च स्तरीय प्रदर्शनी में विश्व स्तरीय उत्पादों के साथ प्रदर्शक व आगंतुक सभी को नवीन अवसर प्रदान कराने हेतु सराहा। इस बार 14 नये लेडीज विंग चाप्टरर्स खोले गये जिसकी सराहना की गई।

चिफ सेक्रेटरी शीतल दूगड़ ने सभी सदस्यों एवं जीतो परिवार के सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ उन सभी का आभार प्रकट किया। द्वितीय दिवस का मुख्य आकर्षण परिंदे सिस्टर द्वारा हुए म्यूजिकल कॉन्सर्ट का रहा जिनके संगीतमय वातावरण ने जश्न में चार चाँद लगा दिए।

आगामी दिनों में दुगने उत्साह के साथ आगे बढ़ने के वादे के साथ सभी ने विदा ली। सभी के मुस्कुराते चेहरे नये जोश का आगाज कर रहे थे। दो दिवसीय इस आयोजन का संचालन वैभव मोटाने शानदार अन्दाज़ से किया। इवेंट मैनेजर रश्मि ने व्यवस्था आवास व्यवस्था को सम्भाला। राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय गोवा में हुज्य। आर्यजित समीक्षा एवं अवार्ड सेरेमोनी का समापन हुवा।

लेडीज विंग हमारे संगठन के स्तंभों में से एक है, जो हम सभी को शक्ति, समर्थन और प्रेरणा प्रदान करती है। अवार्ड समारोह की भारी सफलता में पूरी टीम की प्रतिबद्धता और परिश्रम का योगदान है। उपस्थित प्रत्येक सदस्य विजेता है। लेडीज विंग की उपलब्धी दृढ़ता एवं एकता की मिसाल है। आप अपनी गतिविधियों से भविष्य में आनेवाली उपलब्धियों को हासिल करते रहे। – कांतिलाल ओसवाल जीतो ॲपेक्स प्रेसिडेंट

इस जीतो मंच से सभी महिलाओं को अनूठा अवसर मिला और बहुमुखी प्रतिभाएँ आगे आयी। उन्होंने जीतो लेडीज विंग के सभी पूर्वाध्यक्षों के कर्तृत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने जीतो लेडिज विंग की प्रथम चेयरपर्सन चंदा रुणवाल को भी याद किया। ऑडियो-वीडियो के माध्यम से समृद्ध नारी सशक्तिकरण के कला कौशल-पहचान को बताया। – संगीता ललवानी ॲपेक्स चेयरपर्सन

get_footer();