आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

जीतो JBN पुणे मीट में 1.18 करोड़ का बिजनेस

Spread the love

इस मीट में JBN मेंबर्स के बीच कुल 1 करोड़ 18 लाख रुपये का व्यवसाय संपन्न हुआ। बैठक के दौरान कुल 37 रेफरल पास किए गए।

इस महत्वपूर्ण मीटिंग में पुणे JBN के सेक्रेटरी लक्ष्मीकांत खाबिया, डायरेक्टर इनचार्ज संजय जैन, कन्वेनर राहुल संचेती, को-कन्वेनर राहुल मुथा, को-कन्वेनर बेला मुथा, प्रेसिडेंट पराग दोशी, वाइस प्रेसिडेंट कौशल शहा, सेक्रेटरी जेसल शहा सहित JBN के कई सदस्य उपस्थित रहे।

मीटिंग के दौरान बिजनेस नेटवर्किंग को नए आयाम देने और व्यापारिक अवसरों को बढ़ाने पर जोर दिया गया, जिससे सदस्यों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस मीट में सचिन शहा ने प्रेज़ेंटेशन दिया और बिज़नेस प्रेज़ेंटेशन प्रितेश रांका ने दिया।

आगामी 14 मई को JBN ओरिएंटेशन सेशन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नए सदस्यों को JBN की कार्यप्रणाली, नेटवर्किंग अवसर और व्यापार में विस्तार के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। सभी सदस्यों से इस सेशन में भाग लेने की अपील की गई है।

get_footer();