आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

दृष्टि देना है सबसे बड़ा पुण्य : आचार्य कुलचंद्र सूरीश्वरजी

Spread the love

भायंदर : भायंदर में युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) द्वारा आयोजित ‘दृष्टि वीजन फॉर ऑल’ शिविर में 100 से अधिक मरीजों को लाभ मिला। इस शिविर में 22 मोतियाबिंद के ऑपरेशन भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा सफलतापूर्वक किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सा सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की गईं।

दृष्टि प्रदान करना अत्यंत पुण्य का कार्य है, क्योंकि इससे किसी व्यक्ति का जीवन पूरी तरह बदल सकता है। यह संदेश तपागच्छाधिपति आचार्य प्रेमसूरीश्वरजी म.सा. के आजीवन चरणोंपासक गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. ने अपने जन्मोत्सव पर भेजे संदेश में दिया।

इस अवसर पर भायंदर (वेस्ट) के संगीता कॉम्प्लेक्स में आयोजित चिकित्सा शिविर का उद्घाटन रुबीना स्कूल के प्रिंसिपल एडविन डिसूजा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रमेश बंबोरी और संदीप गोम्स विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

युथ फोरम के राहुल यादव और उपाध्यक्ष निर्मला माखीजा ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक मरीजों को विभिन्न चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें 22 मोतियाबिंद ऑपरेशन भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा किए गए।

इसके अतिरिक्त कस्तूरी हॉस्पिटल द्वारा डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच, जबकि खुशी डेंटल द्वारा दांतों की जांच की गई। शिविर में डॉ. ज्ञानेश्वर कोलोरकर, स्नेहा गायकवाड़, प्रियंका जाधव, राकेश कनोजिया, प्रणाली ताम्हणकर, अनिकेत देवरुखकर, आनंद राव जगताप, प्रदीप दास, राहुल राय, स्वाति चौधरी और विनोद पवार सहित अनेक डॉक्टरों और सेवकों ने योगदान दिया।

फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने आभार व्यक्त करते हुए सहयोगी परिवारों के नाम गिनाए—रमेश मोहनराजजी बंबोरी (सादड़ी), सोहनराजजी भीकमचंदजी परमार (पुना-सेवाड़ी), अ.सौ. कविता ज्ञानचंद मेहता (घाणेराव), राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी), गुरुभक्त परिवार (पंकज शाह), अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील), निर्मला माखीजा और शताब्दी गौरव परिवार (भायंदर।

फोरम ने अगला शिविर 6 जून को आयोजित करने की घोषणा की है। अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव से 9004242210 पर संपर्क किया जा सकता है। मीडिया पार्टनर के रूप में शताब्दी गौरव, उज्ज्वल भारत समाचार और साप्ताहिक सूरज प्रकाश ने सहयोग किया।

get_footer();