आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

द इको फैक्ट्री फाउंडेशन के शाश्वत भारत सेतु का उद्‌घाटन

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News Slider, Other, People, Social • February 28, 2024
Spread the love

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्‌घाटन

पुणे : भारत के माननीय और सम्मानित सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी जी ने रविवार को नागपुर में भारत के पहले शाश्वत भारत सेतु – विनिंग नेट जीरो एग्जिबिट का उद्घाटन किया। इसका निर्माण द इको फैक्ट्री फाउंडेशन (टीईएफएफ) द्वारा किया गया है। यह सेंटर लोगों से लेकर ग्रह तक पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली, समाधान और पद्धतियों का प्रदर्शन करके अत्याधुनिक अनुभव प्रदान किया जाता है, जो नेट जीरो इंडिया का लक्ष्य हासिल करने के अभियान का नेतृत्व कर सकते हैं।

उपस्थित जन-समूह को संबोधित करते हुए, गडकरी जी ने इस अनूठी पहल पर बधाई दी और इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि, “इस प्रकार का असाधारण एग्जिबिट प्रस्तुत करने के लिए द इको फैक्ट्री फाउंडेशन को बहुत-बहुत बधाई! शाश्वत भारत सेतु ने अत्यंत महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर ध्यान आकर्षित किया है जिससे हमारे पर्यावरण में और आगे हमारी पृथ्वी में नई जान आयेगी। शाश्वत भारत सेतु ‘अपशिष्ट से धन’ की अवधारणा का उदाहरण है।

यह स्थायी समाधान प्रदान करता है जिससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा, बल्कि समुदायों के लिए कमाई के अवसर भी पैदा होंगे।” उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह केंद्र भारत को एक नेट जीरो देश बनाने में योगदान के लिए पूरे राष्ट्र को प्रेरित करेगा।

टीईएफएफ के संस्थापक, आनंद चोरडिया ने इस ऐतिहासिक पल पर प्रकाश डालते हुए कहा, “शाश्वत भारत सेतु – विनिंग नेट जीरो एग्ज़िबिट हमारे जागरूकता पैदा करने और हर किसी को आसानी से नेट जीरो तथा पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के इरादे से संचालित था।

मेरा दृढ़ विश्‍वास है कि शाश्वत भारत सेतु सच्चा सेतु है जो भारत को नेट जीरो हासिल करने के लिए मार्गदर्शन करेगा। हमें आशा है कि यह केंद्र पर्यावरण के अनुकूल भविष्य की दिशा में इस अभियान में हमसे जुड़ने के लिए अनेक लोगों तक पहुँच कर उन्हें प्रोतसाहित करेगा।” इस प्रोग्राम के लिए गौरी चोरडिया, आदि चोरडिया, आद्य चोरडिया इनकी प्रमुख उपस्थिति थी।

get_footer();