आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

ध्वज दर्शन एवं वासक्षेप का आयोजन

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), Other, People, Social • February 22, 2024
Spread the love

पुणे : श्री शंकेश्वर पूनम यात्रा संघ और संगीत मंडल व्दारा सभी को सह परिवार भगवान की भक्ति, ध्वज दर्शन एवं वासक्षेप के लिए आमंत्रित किया गया है।

पूज्य गुरुदेव आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय विश्वकल्याण सूरीश्वरजी महाराजा साहेब की प्रेरणा से मुलनायक भगवान श्री विमलनाथ दादा की पहली वर्षगांठ की ध्वजा फहराने का लाभ प्लेटिनम ग्रुप के करण जैन एवं उनके परिवार को मिला है।

दानशूर करण जैन धार्मिक, सामाजिक कार्य में सदैव अग्रसर रहते हैं। जीवन में पुण्य कमाने के कई मौके मिलते हैं। लेकिन ध्वजा फहराने का लाभ विरले ही उठा पाते हैं। करण जैन कहते हैं, मुझे गुरु भगवंतो की सेवा, संघ यात्रा आदि कई अवसरों का लाभ प्रभु के आशीर्वाद से मिला।


लेकिन ध्वजा फहराने का सपना मेरा पूरा हो रहा है। मैं अपने आप को पुण्यशाली मानता हूं कि, गुरु भगवंतो का आशीर्वाद एवं संघ की असीम कृपा से उन्होंने मुझे यह सुवर्ण अवसर प्रदान किया। यह कार्यक्रम २४ फरवरी सुबह ९:00 बजे श्री विमल दर्शन सोसायटी औध बाणेर लिंक रोड, औध यह होने जा रहा है।

get_footer();