आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

नवकार तीर्थ फाउंडेशन द्वारा नवकार कलश अनुष्ठान सम्पन्न

Spread the love

पुणे : पुणे के वर्धमान सांस्कृतिक भवन में नवकार तीर्थ फाउंडेशन की ओर से भव्य नवकार कलश अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर 400 से अधिक परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प. पू. प्रवीणऋषिजी म.सा. की पावन प्रेरणा से यह अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। उनका स्पष्ट संदेश है कि, “प्रत्येक घर में नवकार कलश पहुँचना चाहिए, क्योंकि जब यह कलश घर में स्थापित होता है तो वहां नवकार तीर्थ की स्थापना होती है।

इससे घर की समस्त नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का उद्भव होता है।” अब तक प. पू. प्रवीणऋषिजी म.सा की प्रेरणा से दस हज़ार से अधिक घरों में यह नवकार कलश पहुँच चुका है।

इस अवसर पर वर्धमान सांस्कृतिक भवन में चौबीस घंटे का अखंड जाप किया गया और विधिवत् पूजन-पाठ के बाद 400 परिवारों को कलश सुपुर्द किए गए इस अनुष्ठान में साधर्मी बंधुओं ने श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सहभाग लिया तथा नवकार मंत्र की महिमा का अनुभव किया।

get_footer();