आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

परिवर्तन चातुर्मास में अभिनव प्रयोग

Spread the love

पुणे : परम पूज्य उपाध्याय प्रवर श्री प्रवीणऋषिजी म.सा. (आदीठाणा) के पावन सान्निध्य में परिवर्तन चातुर्मास 2025 के अंतर्गत संवसरी महापर्व के अवसर पर अखंड नवकार महामंत्र जप का भव्य आयोजन किया गया।

इस महामंत्र जप में श्रद्धालुजनों ने भावपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से, अखंड आठ दिनों तक नवकार महामंत्र का जप नवकार मंत्र के पावन कलश के समक्ष निरंतर चलता रहा। इस कलश के साथ कुछ सिल्वर कॉइन भी अर्पित किए गए थे।

महान कलश किसे प्राप्त होगा, इस विषय पर संघ ने विचार कर लिलाव की परंपरा न अपनाते हुए लकी ड्रॉ की पद्धति से निर्णय लिया। इसमें पाँच भाग्यशाली भक्तों को यह पावन कलश प्राप्त हुआ।

आज इस लकी ड्रॉ में विजयी पाँचों श्रद्धालुओं को विशेष सन्मानपूर्वक कलश प्रदान किए गए। इस अनोखी पद्धति से कलश प्रदान करने के निर्णय के लिए समस्त जैन समाज में आदीनाथ संघ की भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है।

get_footer();