आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

परिवर्तन चातुर्मास 2025 के लिए नई चातुर्मास समिति की घोषणा

Spread the love

पुणे : उपाध्याय प्रवर प. पू. प्रवीणऋषिजी म.सा. के पावन सान्निध्य में 14 जून 2025, शनिवार को वर्धमान प्रतिष्ठान, शिवाजीनगर में आयोजित विशेष बैठक के दौरान परिवर्तन चातुर्मास 2025 के लिए नई चातुर्मास समिति की औपचारिक स्थापना की गई।

इन महानुभावों के मार्गदर्शन में आगामी चातुर्मास अत्यंत धार्मिक, अनुशासित एवं संयमयुक्त वातावरण में संपन्न होगा, ऐसा विश्वास प. पू. प्रवीणऋषिजी म. सा. ने अपने वक्तव्य में व्यक्त किया।

बैठक में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने इस नए स्वरूप की समिति का स्वागत करते हुए इसे समाज हित में एक सकारात्मक पहल बताया। चातुर्मास की व्यवस्थाएं, धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, श्रावक-श्राविकाओं की सहभागिता और आयोजन की मर्यादाएं – इन सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन ट्रस्ट एवं प्रवीणऋषिजी चातुर्मास समिति 2025 द्वारा इस आयोजन को एक धर्मप्रेरित दिशा प्रदान करने का संकल्प लिया गया है।
समाज के समस्त श्रद्धालुओं से आगामी चातुर्मास आयोजन में अधिकाधिक सहभागिता की विनम्र अपील की गई है।

get_footer();