आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

परिवर्तन चातुर्मास 2025 हेतु स्वागत जुलूस की भव्य तैयारी पर महत्वपूर्ण बैठक

maharashtra jain warta • Breaking News, Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider) • June 30, 2025
Spread the love

पुणे : परम पूज्य उपाध्याय श्री प्रवीणऋषिजी म.सा. का चातुर्मास प्रवेश 6 जुलाई 2025 को शत्रुंजय मंदिर से वर्धमान सांस्कृतिक केंद्र, गंगाधाम (मंदिर रोड) तक भव्य स्वागत जुलूस के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस संदर्भ में परिवर्तन चातुर्मास 2025 समिति द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन आदिनाथ जैन स्थानक में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता चातुर्मास समिति अध्यक्ष सुनील नहार ने की। प्रमुख रूप से स्वागत समिति अध्यक्ष राजश्री पारख, आदिनाथ संघ अध्यक्ष अनिल नहार, सचिन नाहर, सतीश सुराणा, सुहास बोरा आदि गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।

चातुर्मास समिति के राजकुमार चोरडिया, मनोज छाजेड, अनिल भंसाली, प्रवीण चोरबेले, आनंद छाजेड, दिलीप कटारिया, कीर्तीराज दुगड़, संजय सांकला, भरत चंगेड़े, नेमीचंद सोलंकी, राजेंद्र मुथा, सचिन टाटिया, दिलीप बोरा, विजय नवलाखा, गौतम नाबरिया, महावीर चोरडिया, रमेश नवलाखा आदि कई सदस्य भी इस योजना बैठक में बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक में बताया गया कि यह जुलूस केवल एक स्वागत यात्रा नहीं, बल्कि जैन समाज की एक धार्मिक, मर्यादित और अनुशासित श्रद्धा यात्रा के रूप में संपन्न होगी। समाजजनों से आह्वान किया गया कि वे अधिकाधिक संख्या में समय पर उपस्थित रहकर इस ऐतिहासिक स्वागत में सहभागी बनें।

get_footer();