प्राधिकरण संघ का भूमि शुद्धिकरण कार्यक्रम कल
प्रविणऋषीजी म. सा. और तीर्थेषऋषीजी म. सा. के सान्निध्य में होगा पावन आयोजन
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : प्राधिकरण संघ की ओर से पुणे के निगड़ी क्षेत्र में स्थित ग. दि. माडगूळकर सभागृह, प्राधिकरण में कल, गुरुवार १२ जून २०२५ को भूमि शुद्धिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है।
यह कार्यक्रम पूज्य आचार्य आनंदऋषीजी म. सा. की कृपा तथा पूज्य प्रविणऋषीजी म. सा. की प्रेरणा से संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर पूज्य प्रविणऋषीजी म. सा. और पूज्य तीर्थेषऋषीजी म. सा. आदि ठाणा-2 की दिव्य उपस्थिति में भूमि शुद्धिकरण विधिपूर्वक संपन्न किया जाएगा।
कार्यक्रम का प्रारंभ सुबह 9 बजे होगा, जिसमें जैन समाज के अनेक श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। भूमि पूजन का कार्य पुणे के प्रसिद्ध भामाशाह रमणलाल लुंकड के करकमलों से संपन्न होगा।
इस आयोजन के प्रमुख अतिथि के रूप में राजकुमार चोरडिया, राजेंद्र खिवराज मुथा और राजश्री पारख उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक मान्यवर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के मार्गदर्शकों में कांतीलाल मुनोत और पन्नालाल सोलंकी का विशेष योगदान रहेगा, जिनके सतत मार्गदर्शन में यह आयोजन आकार ले रहा है। सहयोग के रूप में ज्योत्स्ना रतिलाल मुथा द्वारा गौतमप्रसादी का आयोजन भी किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।
प्राधिकरण संघ ने सभी नागरिकों, श्रद्धालुओं व समाजबंधुओं से समय पर उपस्थित होकर इस धर्ममय एवं ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने की अपील की है।
