आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

प्लॉट खरीदते समय समझदारी और सावधानी से फ़ैसला लें

Spread the love

पुणे : ज़मीन और प्लॉट अब लाभदायक निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर उभरे हैं। हालाकि, अगर हम सिर्फ़ इसलिए प्लॉट खरीदने की सोच रहे हैं क्योंकि हमारे पास कुछ पैसे बचे हैं या किसी ने हमें ज़मीन में निवेश करने की सलाह दी है, तो यह काफ़ी नहीं है। ज़मीन या प्लॉट बहुत बहुत महत्वपूर्ण संपत्तिया हैं। इसलिए, संतोष ग्रुप और संतोष स्टील्स के डायरेक्टर संतोष जैन ने सलाह दी है कि प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले समझदारी और सावधानी से फ़ैसला लेना चाहिए।

जैन ने कहा, संबंधित प्लॉट का नवीनतम सातबारा अर्क और उसके रिकॉर्ड की जांच की जानी चाहिए. जिस व्यक्ति से हम ज़मीन खरीदने जा रहे हैं, उसके सेल डीड की जांच करनी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि ज़मीन का निर्विवाद कानूनी स्वामित्व उसके पास है या नहीं।

उन्होंने कहा, जिस उद्देश्य से हम ज़मीन या प्लॉट खरीदने जा रहे हैं, वहां की लोकेशन, एरिया, और उस प्लॉट के आसपास के क्षेत्र में भविष्य में विकास की संभावनाओं की जांच कर लेनी चाहिए।अगर हम शुद्ध निवेश के उद्देश्य से कोई प्लॉट या ज़मीन खरीदने जा रहे हैं, तो इरादा स्पष्ट होना चाहिए कि भविष्य में उस प्लॉट का मूल्य बढ़े, वहां प्राइस एप्रिसिएशन हो।

प्लॉट या जमीन कहीं भी हो, वहां सड़क, बिजली और पानी, तीनों बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। भले ही हम उस प्लॉट पर तुरंत कोई निर्माण न करना चाहें या कुछ वर्षों बाद इसके बारे में निर्णय लेना चाहें, फिर भी हमें निवेश के तौर पर व्यावसायिक प्लॉट खरीदते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

अगर यह आवासीय परियोजना है, तो बेसिक एमिनिटीज् को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, और अगर यह कमर्शियल प्रोजेक्ट है, तो वहां बडी सड़कें, लोडिंग-अनलोडिंग सुविधाएं, सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता से विचार किया जाना चाहिए।

get_footer();