आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

प.पू.आत्मज्योतिजी म. सा. को ‘तपज्योति’ पदवी से अलंकृत किया गया

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • October 29, 2025
Spread the love

पुणे : चतुर्विध संघ की साक्षी में प.पू. आत्मज्योतिजी म. सा. को ‘तप ज्योति’ पदवी से अलंकृत किया गया। यह गौरवपूर्ण क्षण म. सा. के मासखमन पचक्खाण अवसर पर उपाध्याय प्रवर प. पू. प्रवीणऋषिजी म. सा. के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

इस विशेष अवसर पर प. पू. मुकेशमुनिजी म. सा. आदी ठाणा, प. पू. इंदुप्रभाजी म.सा. आदी ठाणा, प. पू. सुनंदाजी म.सा. आदी ठाणा एवं प. पू. आदर्शज्योतिजी म.सा. आदी ठाणा का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ, जिससे समारोह का आध्यात्मिक वैभव और भी बढ़ गया।

सकल जैन समाज की ओर से प.पू. आत्मज्योतिजी म. सा. को आदर की चादर ओढ़ाकर हार्दिक अभिनंदन किया गया। पूरा वातावरण जयकारों, श्रद्धा और तपोत्सव की भावना से गूंज उठा।

get_footer();