आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

भगवान महावीर जन्मकल्याणक निमित्त आवासीय शिविर का आयोजन

Spread the love

पुणे : भगवान महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर श्रीमद् उत्तराध्ययन श्रुतदेव आराधना – श्रद्धाशील भक्तों के लिए आवासीय शिविर का आयोजन किया गया।

11 मई से 17 मई 2024 को आनंदतीर्थ चिचोंडी में इस पारायण का भव्य आयोजन किया गया था। इसमे रोज सुबह 7 से 10 और दोपहर 2 से 5 बजे अर्हम विज्जा प्रणेता उपाध्याय प. पू. श्री प्रवीणऋषिजी म. सा. द्वारा उत्तराध्ययन सूत्र की आराधना बहुत ही सरल शब्दों में वास्तविक जीवन के उदाहरण के साथ उसका विशेषण किया गया।

रोज रात को 8 से 10 बजे तक धार्मिक चर्चा और भक्ति संगीत प. पू. तीर्थेशऋषिजी म. सा. द्वारा किया गया। यह परायण प. पू. लोकेशऋषिजी म. सा., साध्वीजी प. पू. प्रीतिदर्शनाजी म. सा. आदि ठाणा 5, प.पु. पुष्पचूलाजी म. सा., प. पु. सुप्रियदर्शनाजी म.सा. आदि ठाणा 8, प. पू. करुणाश्रीजी म. सा., प. पु. नवीनज्योतिजी म. सा. के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

इस समय आनंदतीर्थ चिचोण्डी के सभी ट्रस्टी के साथ 450 से ज्यादा लोग बेंगलुरु, चेन्नई, इंदौर, जोधपूर, धुले, नासिक, संगमनेर, पुणे, अहमदनगर से इसमें शामिल हुए। अहमदनगर से चिचोंडी के लिए रोज बस राखी गई थी। प्रतिभागियों में से 35 लोग वर्षीतप की तपस्या कर रहे थे, बहुत सारे लोग एकासना, बियासना और आयम्बिल का तप कर रहे थे।

get_footer();