आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

भोसरी में नए जैन स्थानक का भूमिशुद्धि व भूमिपूजन सम्पन्न

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, Other, People, Social • November 19, 2025
Spread the love

पुणे : पुणे – नाशिक मार्ग के प्रवेशद्वार माने जाने वाले भोसरी में जैन समाज के सात मंजिला नए जैन स्थानक निर्माण परियोजना का भूमिशुद्धि व भूमिपूजन समारोह अत्यंत भक्तिभाव से सम्पन्न हुआ।

उपाध्याय प. पू. श्री प्रवीणऋषिजी म.सा., वाणीभूषण प. पू. श्री प्रशांतऋषिजी म.सा., महासाध्वी प. पू. श्री प्रीतिदर्शनाजी म.सा. सहित प्रमुख संत वर्ग के सान्निध्य में यह ऐतिहासिक समारोह संपन्न हुआ।
भोसरी जैन श्रावक संघ ने पुराने स्थानक का पुनर्निर्माण कर आधुनिक, भव्य और सात मंजिला नए जैन स्थानक के निर्माण का निर्णय लिया है।

समाजसेवियों और दानशूरों के सहयोग से मात्र एक घंटे में अपेक्षा से अधिक निधि की घोषणा की गई। अष्टमंगल ग्रुप, पुणे की मधुबाला कटारिया व पिंपरी-चिंचवड की मीनल लोढ़ा के नेतृत्व में सुबह 6.30 बजे विधिवत भूमिशुद्धि व भूमिपूजन सम्पन्न हुआ।

इसके बाद तीन दीक्षार्थिनियों वैराग्यवती कु. हर्षा पारख (संगमनेर), वैराग्यवती कु. दीक्षा भंसाली (पाचोरा) और वैराग्यवती कु. चैताली बोकडिया (मालेगांव) का भव्य वरघोड़ा संत तुकाराम बैंक्वेट हॉल तक निकाला गया। कु. दीक्षा भंसाली का आज्ञापत्र उपाध्याय प्रवीणऋषिजी म.सा. की सन्निधि में सम्पन्न हुआ।

स्थानक भवन निर्माण के लिए मुख्य आधार स्तंभ में प्रकाश धारिवाल, रामालाल लुंकड, सुनील नहार, सचिन नहार, राजेंद्र बोरा, राजेश सांकला, रविन्द्र सांकला, संतोष कर्नावट, डॉ. जवाहर भळगट, राजेंद्र जैन, संतोष धोका, अविनाश चोरडिया, मदनलाल कर्नावट, सचिन ताथेड, मनोज सोलंकी, राजेश मुनोत, किरण बोरा, प्रकाश बोरा, ज्योत्सना मुथा, राजेश भंडारी, नंदकुमार भटेवरा, प्रकाश भंडारी, ललित धोका, सुभाष डुंगरवाल, राजकुमार लोढ़ा, विलास मुथा, सुनीता गांधी, सुभाष चुत्तर, संतोष गांधी, सचिन बाफना, विलास पालरेशा, बाळासाहेब कोयाळीकर, प्रकाश गादिया, दिलीप चोरडिया, निर्मला छाजेड इन सभी ने अपनी दानराशि घोषित की।

समारोह में भामाशाह रमणलाल लुंकड, सुनील नहार, सचिन नहार, अनिल नहार, प्रकाश बोरा, राजकुमार चोरडिया, राजेश सांकला, पारस मोदी, राजेंद्र मुनोत, विलास राठोड़, अविनाश चोरडिया, राजेंद्र बोरा, ललित शिंगवी, मुकेश छाजेड, अशोक पगारिया, सुभाष ललवाणी, अशोक बागमार सहित अनेक गणमान्य मान्यवर उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में प. पू. प्रवीणऋषिजी म.सा. ने भोसरी संघ की एकजुटता और नई पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संयोजन अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया, महामंत्री सचिन ताथेड, खजिनदार कचरदास गांधी, सागर साखला समेत संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, आनंदकीर्ति महिला मंडल और युवा मंच ने विशेष परिश्रम लेकर किया।

कार्यक्रम शिस्तबद्ध और समयबद्ध रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की गौतम प्रसादी गुप्तदान में रही।

get_footer();