आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

रांका हॉस्पिटल @ 25 Years : सेवा, समर्पण और सफलता का अद्भुत सफर

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Police, Social • December 30, 2025
Spread the love

पुणे : पुणे शहर की स्वास्थ्य सेवा को नई दिशा देने वाले रांका हॉस्पिटल ने इस वर्ष अपने गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। संस्थापक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश रांका के मार्गदर्शन में वर्ष 2000 में शुरू हुआ यह अस्पताल उस समय मात्र 25 बेड की क्षमता के साथ आरंभ हुआ था। निरंतर प्रगति और भरोसे के चलते वर्ष 2015 में अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 101 बेड की गई, जो पुणे जिले के निजी अस्पतालों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है।

एक छोटे से उपचार केंद्र के रूप में शुरू हुआ रांका हॉस्पिटल आज आधुनिक चिकित्सा, विश्वास और मानवीय संवेदना का सशक्त प्रतीक बन चुका है। पिछले ढाई दशकों में अस्पताल ने हजारों मरीजों के जीवन में आशा का संचार करते हुए एक विश्वसनीय स्वास्थ्य संस्था के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। गुणवत्तापूर्ण इलाज, अनुभवी डॉक्टरों की टीम और नवीनतम तकनीक को प्राथमिकता देने के कारण रांका हॉस्पिटल निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है।

रांका हॉस्पिटल का जैन समाज के लिए विशेष योगदान उल्लेखनीय रहा है। अस्पताल में साधु-संतों के लिए हर समय एक कमरा आरक्षित रखा जाता है, जिसमें उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। देशभर के विभिन्न राज्यों से अनेक साधु-संत विशेष रूप से ऑर्थोपेडिक उपचार के लिए रांका हॉस्पिटल में आते हैं, जो इस अस्पताल की चिकित्सा गुणवत्ता और विश्वास को दर्शाता है।

डॉ. रमेश रांका ने कहा कि अस्पताल की स्थापना से ही हर मरीज को सर्वोत्तम उपचार देना उनका मूल उद्देश्य रहा है। आधुनिक मशीनरी, विशेषज्ञ सर्जन और कुशल पैरामेडिकल स्टाफ के सहयोग से आज रांका हॉस्पिटल कई जटिल शल्यचिकित्साएँ और उपचार सफलतापूर्वक प्रदान कर रहा है। अस्पताल की सामाजिक जिम्मेदारी भी उल्लेखनीय रही है, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर, जनजागरण कार्यक्रम और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

रजत जयंती के अवसर पर डॉ. रमेश रांका एवं उनकी पूरी टीम ने मरीजों, उनके परिवारों, चिकित्सकों और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भी रांका हॉस्पिटल अत्याधुनिक तकनीक और संवेदनशील चिकित्सा के साथ समाज सेवा के अपने संकल्प को और अधिक सशक्त करेगा।

पुणे में विश्वसनीय उपचार का पर्याय बन चुका रांका हॉस्पिटल का यह 25 वर्षों का सफर सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों की एक प्रेरणादायी कहानी है।

» ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर
आर्थोस्कोपी, एंडोस्कोपी, जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी जैसी उन्नत सुविधा के साथ अनुभवी सर्जन्स की टीम।

» जनरल मेडिसिन एवं जनरल सर्जरी
दैनिक ओपीडी सेवाएँ और विभिन्न शल्यचिकित्सा प्रक्रियाएँ उपलब्ध।

» 24×7 इमरजेंसी और ICU सेवाएँ
गंभीर रोगियों के लिए अत्याधुनिक मॉनिटरिंग और तत्पर विशेषज्ञ टीम।

» फिजियोथेरपी एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर
ऑपरेशन, चोटों और लंबी बीमारी के बाद पूर्ण पुनर्वसन की विशेष सुविधा।

» डायग्नोस्टिक सेंटर
डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी लैब और आवश्यक जांच की सभी सुविधा एक ही छत के नीचे।

» स्त्रीरोग एवं प्रसूति विभाग
सुरक्षित डिलीवरी, प्रसूति सेवा और महिला स्वास्थ्य संबंधी विशेष उपचार।

» मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर
उन्नत उपकरणों से सुसज्जित OT, संक्रमण-नियंत्रित वातावरण में जटिल सर्जरी संभव।

» कैशलेस मेडिकल इन्शुरन्स सुविधा
अनेक TPA और इन्शुरन्स कंपनियों के साथ आसान और सुगम कैशलेस प्रक्रिया।

get_footer();