विजयकांत कोठारी को “श्रमण संघरत्न” पुरस्कार से सम्मानित
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली (पंचम झोन – पुणे-मुंबई) की ओर से पुणे सकल जैन समाज के अध्यक्ष विजयकांत कोठारी को “श्रमण संघरत्न” जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से महावीर प्रतिष्ठान, पुणे में सम्मानित किया गया।
विजयकांत कोठारी जीने बीते कई वर्षों से समाज की एकता और समन्वय के लिए सतत कार्य कर समाज को नई दिशा प्रदान की है। उनका नेतृत्व सौम्य, दूरदर्शी और सर्वसमावेशक है। वे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं, जो उन्हें एक आदर्श समाजसेवी बनाता है।
उनकी सकारात्मक सोच, संघटन क्षमता और समर्पणभावना संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। इस अवसर पर 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। इस भव्य आयोजन का संयोजन पंचम ज़ोन के अध्यक्ष नितीन बेदमुथा ने किया।
कार्यक्रम में जैन कॉन्फ्रेंस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस मोदी, अविनाश चोरडिया, अशोक पगारिया, किर्तीराज दुगड, विजय भंडारी, विलास राठोड़, पोपटलाल ओसवाल, बाळासाहेब धोका, अरुण शिंगवी, मोहनलाल संचेती समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह संपूर्ण कार्यक्रम नितीन बेदमुथा व उनकी टीम सुवालाल बोरा, गणेश ओसवाल, माणिक दुगड़, संतोष गुगळे, श्रेणिक मंडलेचा, अतुल चोरडिया के उत्कृष्ट नियोजन से अत्यंत सुंदर रूप से संपन्न हुआ।
