आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

विलास राठोड़ “मानव रत्न पुरस्कार” से सम्मानित

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • September 10, 2025
Spread the love

पुणे : वर्धमान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विलास राठोड़ इनको उनके समाजहितैषी कार्यों एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए “मानव रत्न पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह मानव मिलन संस्था द्वारा पोखरा (नेपाल) में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम का आयोजन प. पू. गुरुदेव मणिभद्रजी म. सा. के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर नेपाल के अनेक वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे जिनमें खिलराज रेग्मी (पूर्व प्रधानमंत्री एवं सुप्रीम कोर्ट जस्टिस, नेपाल सरकार), शंकर पांडे (पूर्व सांसद, नेपाल सरकार), सरस्वती तिवारी (पूर्व मंत्री विधायक), सरस्वती गुरुंग (सांसद, पोखरा) एवं कुसुम जैन (अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन अध्यक्ष) शामिल रहे।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मानव रत्न पुरस्कार प्रदान करते हुए विलास राठोड़ की समाजसेवा, संगठन निर्माण एवं जनकल्याण के कार्यों की विशेष सराहना की गई। यह उपलब्धि वर्धमान प्रतिष्ठान परिवार एवं संपूर्ण समाज के लिए गौरव का विषय है।

get_footer();