आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

सकल जैन संघ पुणे द्वारा आपत्तिग्रस्तों के लिए मदत कार्य

Spread the love

पुणे : सकल जैन संघ पुणे द्वारा एकता नगर, वारजे, शिवाजी नगर एवं अन्य जगह पर भोजन के पेकेट पहुंचाए गए। श्री जैन युवक महासंघ एवं श्री गुलटेकडी जैन संघ के द्वारा बनाए गए लगभग १ हजार १०० भोजन के पैकेट तैयार कर वितरीत किए गए।

पुणे जैन संघ रिलीफ फंड द्वारा नैसर्गिक आपत्ति के समय हमेशा मदत कार्य किया जाता है। पुणे में अतिवृष्टी के कारण आई बाढ़ में हज़ारों लोग बेघर हो गये है। उन लोगों के भोजन की व्यवस्था करना कर्तव्य समझकर गुलटेकडी जैन संघ के सहकार्य से गोलीवाला भवन मे भोजन के पैकेट तयार किए गए।

इस में पुलाव, पूरी, सब्जी, आदि भोजन सम्मलित किया गया था। इस अवसर पर संस्था के विश्वत अचल जैन ने बताया कि जब जब भी आपदा आई है जैन समाज रिलिफ फण्ड के माध्यम से आगे आता है और मदत का हाथ बढाता है।

कार्यक्रम में विजयकांत कोठारी, अभय छाजेड, अचल जैन, विजयराज रांका, हरेश शाह, राजकुमार शाह, विलास शाह, समीर जैन, बालचंद कटारिया, विजयकुमार धोका, संदीप पारेख उपस्थित थे। रामलाल ओसवाल विदेश जैन, ओमप्रकाश बालड, राजु ओसवाल, आशीष जैन ने पूरी व्यवस्था संभाली।

get_footer();