आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

सादड़ी की नेहा ने किया पाली जिले में प्रवेशिका वर्ग में पहला स्थान

Spread the love

पाली : सादड़ी कस्बे की सेठ मोतीलालजी व हिराचंदजी परमार राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सादड़ी की छात्रा नेहा पुत्री अशोक कुमार ने प्रवेशिका परीक्षा में पूरे पाली जिले में 95.50% अंक प्राप्त कर जिला मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

छात्रा की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर सादड़ी वासी पुणे स्थित परमार परिवार ने नेहा, विद्यालय के प्रधानाचार्य मीठालाल एवं समस्त शिक्षकीय स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने छात्रा के घर जाकर उसका मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएँ दीं।

छात्रा नेहा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। अंकों के आधार पर नेहा का स्थान संभाग स्तरीय मेरिट में भी उल्लेखनीय है। इस अवसर पर पूरे पाली जिले के संस्कृत शिक्षा परिवार ने भी संस्था प्रधान और समस्त स्टाफ को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

get_footer();