आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

सामूहिक क्षमापना का भव्य आयोजन सम्पन्न

Spread the love

पुणे : वर्धमान सांस्कृतिक केंद्र में इस वर्ष जीतो पुणे द्वारा आयोजित सामूहिक क्षमापना का दिव्य और भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। चतुर्विध संघ की पावन उपस्थिती में हजारों जैन बंधु एकत्रित होकर क्षमायाचना की भावना से सरोबार हुए।

कार्यक्रम का मंगल सानिध्य प. पू. प्रवीणऋषिजी म. सा, प. पू. विराटसागरजी म. सा, प. पू. जे.पी. गुरुदेव, प. पू. मुकेश मुनिजी म. सा, आदर्शज्योतिजी म. सा, सुनंदाजी म. सा, प. पू. परमपूर्णाश्रीजी म. सा. सहित अनेक संत-साध्वियों ने प्रदान किया। “क्षमा ही धर्म है, क्षमा ही जीवन है, और क्षमा ही शांति का मार्ग है। क्षमापना के बिना आत्मा की उन्नति संभव नहीं।”

संतों ने आशीर्वचन में जीतो की इस अनोखी पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को पुणे महानगरपालिका के खुले मैदान में किया जाए, ताकि सभी संप्रदायों के जैन समाजजन एक साथ मिलकर भगवान महावीर की क्षमापना की दिव्य शिक्षा को पूरे समाज तक पहुँचा सकें।

इस आयोजन का सफल संचालन जीतो राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी, जीतो पुणे अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, खजिनदार दिलीप जैन, रूपेश कोठारी, कन्वेनर संदीप खिंवसरा, महेंद्र ओसवाल आदि के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से विजयकांत कोठारी, अचल जैन, सुनील नहार, अनिल नहार, राजश्री पारख, राजेश सांकला, मनोज छाजेड, चेतन भंडारी, उपेश मर्लेचा, विनोद मांडोत, महावीर कटारिया, लखीचंद खिंवसरा, संतोष जैन, प्रवीण चोरबेले, सचिन जैन, मंगेश कटारिया, महेंद्र मुथा, मिलन दर्डा, संजय राठोड, राहुल मुथा, राहुल संचेती, अमोल कुचेरिया, सुदर्शन बाफना, विमल बाफना, प्रियंका परमार, खुशाली चोरडिया, लकीशा मर्लेचा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज की।

get_footer();