आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

सुहाना स्पाइसेस वेयरहाउस को IGBC सर्टिफिकेशन

Spread the love

रिन्यू और रीपर्पज के सिद्धांतों का पालन : वेयरहाउस एंड इंडस्ट्रियल कैटेगरी में देश में मिला पहला स्थान

पुणे : सुहाना स्पाइसेस वेयरहाउस (यवत) को पिछले महीने में इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) ने नेट जीरो एनर्जी सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया।

चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में उस समय आईजीबीसी (हैदराबाद) के चेयरमैन गुरमीत सिंह समेत टीम मौजूद थी। इस सर्टिफिकेशन के संदर्भ में खुशी जताते हुए सुहाना स्पाइसेस में टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन के डायरेक्टर और द इको फैक्ट्री फाउंडेशन (टीईएफएफ) के फाउंडर आनंद चोरड़िया ने कहा, सुहाना स्पाइसेस वेयरहाउस रिड्यूस, रीजेनरेट, रिन्यू और रीपर्पज के सिद्धांतों का पालन करता है। इमारतों और प्रक्रियाओं के लिए 100% सोलर ऊर्जा के साथ ऊर्जा उत्पादन के नवीकरणीय स्रोतों पर निर्भर करता है। इस कंपनी के लिये यह वाकई गौरव का क्षण था, जब उसे यह प्रतिष्ठित रोवीजनल प्रमाणन दिया गया। उल्लेखनीय है कि यह परियोजना, जिसकी परिकल्पना और डिजाइन आनंद चोरडिया ने की थी, वेयरहाउस एंड इंडस्ट्रियल कैटेगरी में देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ।

get_footer();