आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

सोनगढ़ से पालीताणा भव्य छःरि पालित संघ का आयोजन

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • November 7, 2025
Spread the love

पुणे : श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सोनगढ़ से पालीताणा तक भव्य छःरि पालित संघ का आयोजन होने जा रहा है। यह दिव्य यात्रा पूज्य आचार्यदेवों के सान्निध्य में संपन्न होगी।

इस दिव्य आयोजन का संचालन शासन सम्राट् श्री विजय नेमिदर्शन-जयानंद महायशसूरि पट्टधर प्रवचन प्रभावक, प. पू. आचार्यदेव श्रीमद् विजय सोमसुंदर सूरीश्वरजी महाराजा, 21वीं सदी के 180 उपवास के प्रथम तपस्वी पंन्यास श्री कलासुंदर विजयजी गणिवर्य म.सा. तथा आचार्य श्री नीति सूरीश्वरजी म.सा. के समुदाय के प. पू. श्री सम्यग्गुणाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-4 के निश्रा में संपन्न होगी।

इस अवसर पर पू. आचार्य श्री सोमसुंदर सूरीश्वरजी म.सा. का पोष सुद-15 को 68वां जन्मदिन मनाया जाएगा। उसी दिन भव्य संघमाला एवं दादा की ध्वजारोहण का आयोजन होगा। देशभर से श्रद्धालु इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर लाभ लेने वाले हैं।

संघ का प्रयाण बुधवार, 31 दिसम्बर 2025 को सोनगढ़ से राजेन्द्रधाम के लिए होगा। इसके बाद 1 जनवरी 2026 को राजेन्द्रधाम से अढीद्वीप और 2 जनवरी को अढीद्वीप से पालीताणा नगर प्रवेश किया जाएगा। पालीताणा खीमईबाई धर्मशाला से 3 जनवरी (शनिवार) को गिरिराज यात्रा और मोक्षमाला का आयोजन रखा गया है।

इस आयोजन का मुख्य आधारस्तंभ शिवगंज निवासी सुंदरबाई जेठमलजी राणावत हैं। उनके साथ पुत्र करण जेठमलजी राणावत, पुत्रवधु रेणुका करण राणावत, पुत्री-जमाई निर्मलाबेन प्रविणजी नवलखा, बहन-बहनोई कमलाबेन वसंतजी पालरेचा, पौत्र जिनेश, प्रचीन, मयंक, पौत्रवधु सेजल, प्राची, परपौत्री मायरा और परपौत्र मानवीक सहित संपूर्ण राणावत परिवार (पुणे प्लैटिनम ग्रुप) इस आयोजन में विशेष योगदान दे रहा है। संघपति सहित विभिन्न चढ़ावों में लाभ लेने का अवसर उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
गुरुदेव (9327485287)
ललितभाई मानावत (9869152910)
रजनीकांत शाह (6359598384)
वीरेन्द्रभाई हींगवाले (9375699144)
मोतीलाल नाहर (9929219973)
पारसमल जैन (9022689421)
नयनपाल चौहाण (9223210840)
सुधीर भोजक (9428661512)

get_footer();