आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

हरित क्रांति की ओर जीतो पुणे

Spread the love

पुणे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर जीतो अॅपेक्स और जीतो पुणे चैप्टर ने बुधवार, 17 सितंबर को पुणे के भिमाले उद्यान, सैलिसबरी पार्क में “जीतो ग्रीन मिशन” वृक्षारोपण समारोह भव्य रूप से संपन्न किया।

“एक पेड़ माँ के नाम” और “पर्यावरण की रक्षा हमारी ज़िम्मेदारी” जैसे प्रभावी संदेशों के साथ हुए इस आयोजन में जैन समाज के प्रतिनिधियों, जीतो सदस्यों और पुणे के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम स्थल के पास स्थित भवन परिसर को हरियाली और सजावट से विशेष रूप से संवारकर “ग्रीन मिशन” की थीम को उभारा गया।

इस अवसर पर प. पु. नयरक्षितजी म. सा. इन्होने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। इस समय जीतो अॅपेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी, जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड और मुख्य सचिव दिनेश ओसवाल, लक्ष्मीकांत खाबिया, दिलीप विनायकीया, श्रीनाथ भीमाले, प्रकाश धोका, बालासाहेब ओसवाल, प्रवीण चोरबेले, सुजीत भटेवरा, उपेश मर्लेचा, मंगेश कटारिया, अभिजीत डुंगरवाल, जयेश संचेती, चेतन जैन, हेमंत रायसोनी, गौरव बांठिया, सुयोग बोरा, आकाश ओसवाल, ऋषभ दुगड़, प्रियंका परमार, ख़ुशाली चोरड़िया, लकीशा मर्लेचा, पूनम ओसवाल, एकता भंसाली इनके साथ जीतो के कई पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण के बाद अतिथियों ने परिसर में नए पौधे रोपे और पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में आयोजित नवकार मंत्र महोत्सव में जैन समाज को राष्ट्र निर्माण के लिए 9 संकल्प लेने का आह्वान किया था, जिनमें पर्यावरण संरक्षण प्रमुख संकल्प है।

उसी प्रेरणा से जीतो अॅपेक्स ने देशभर में 9 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य तय किया है। पुणे चैप्टर का यह आयोजन उसी राष्ट्रव्यापी मिशन का हिस्सा है और यह अभियान महात्मा गांधी जयंती, 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

जीतो पुणे का यह हरित अभियान न केवल प्रधानमंत्री को एक विशेष उपहार है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। महात्मा गांधी जयंती तक चलने वाला यह अभियान पुणे सहित देशभर में 9 लाख से अधिक पौधों को रोपित कर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वस्थ भारत का मजबूत आधार तैयार करेगा।

get_footer();