आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

हाइड पार्क जैन संघ में प. पु. दर्शनप्रभाश्रीजी आदि ठाणा का चातुर्मासार्थ भव्य प्रवेश

Spread the love

पुणे : हाइड पार्क जैन संघ, पुणे में आज श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता से भरपूर वातावरण में प. पु. साध्वी दर्शनप्रभाश्रीजी म. सा. आदि ठाणा ११ का चातुर्मास प्रवेशोत्सव अत्यंत धूमधाम से संपन्न हुआ। संघजनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

सरल स्वभाव वाली, विद्वत्ता से परिपूर्ण और प्रभावशाली प्रवचनकारा प. पु. साध्वी दर्शनप्रभाश्रीजी म. सा. आदि ठाणा ११ का आज हाइड पार्क जैन संघ में चातुर्मास हेतु भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर आचार्य श्री विमलबोधि सुरीश्वरजी ने अपने प्रेरणादायक प्रवचन में कहा, “चातुर्मास काल में गुरु वाणी का श्रवण प्रत्येक श्रद्धालु का कर्तव्य है। देव की प्राप्ति के लिए गुरु एक माध्यम हैं और धर्म एक सच्चा मार्ग है।” इस पावन प्रसंग पर मोनिका मुरलीधरजी मोहोल विशेष रूप से साध्वीजी के आशीर्वाद हेतु उपस्थित रहीं।

हाइड पार्क जैन संघ के अध्यक्ष रतन संघवी ने साध्वीश्रीजी का औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर पर जिनेंद्र लोढ़ा, प्रकाश ओसवाल, राजेश मुथा, जवेर राठौड़, सतीश शाह, अशोक ओसवाल, रजनीकांत कोठारी, अशोक गुंदेचा, नरेश मेहता, जवाहर शाह, नरेंद्र गांधी, विजय कटारिया, हेमंत जैन और जयंतीलाल संघवी विशेष रूप से उपस्थित थे।

ट्रस्टीगण द्वारा पारंपरिक रूप से कांबली अर्पण की गई, तथा संघ के ज्येष्ठ सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक गुरु पूजन किया। प्रवेशोत्सव में लगभग ८०० भाविकों ने भाग लिया और चातुर्मास की मंगल कामना के साथ साध्वीजी का स्वागत किया।

get_footer();