आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

FCP मीट बनी जीतो परिवार के रिश्तों की नई कहानी

Spread the love

पुणे : जीतो पुणे द्वारा हाल ही में महाबलेश्वर के शानदार Meridian Hotel में दो दिवसीय FCP मीट का भव्य आयोजन किया गया। इस ट्रिप का सफल आयोजन जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल इनके मार्गदर्शन में किया गया। इस मीट को सफल बनाने मै सेक्रेटरी लक्ष्मीकांत खाबिया, दिलीप जैन, रुपेश कोठारी, अॅड. विशाल शिंगवी और भरत भोमावत ने अथक परीश्रम किए।

इस मीट में 60 से अधिक कपल सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने मनोरंजन के साथ-साथ नेटवर्किंग और फैमिली बॉन्डिंग का भरपूर आनंद लिया। इस आयोजनने न केवल सामाजिक संबंधों को मज़बूत किया, बल्कि सदस्यों को एक-दूसरे से गहराई से जुड़ने का अवसर भी प्रदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत एक ऊर्जावान Drum Circle से हुई, जिसने सभी प्रतिभागियों में जोश भर दिया। इसके बाद इंडियन आइडल फेम आशीष कुलकर्णी की संगीतमयी प्रस्तुति ने समां बांध दिया।

मनोरंजन के साथ-साथ, विभिन्न नेटवर्किंग सेशंस और पारिवारिक गतिविधियों ने इस ट्रिप को और भी यादगार बना दिया। आयोजन टीम ने प्रत्येक गतिविधि को सोच-समझकर प्लान किया, जिससे सभी कपल्स को एक सकारात्मक और गहराई से जुड़ा हुआ अनुभव मिला।

इस आयोजन को सफल बनाने में करण जैन (प्लैटिनम ग्रुप) का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग से न केवल कार्यक्रम का स्तर ऊंचा हुआ, बल्कि इससे प्रतिभागियों को एक शानदार वातावरण भी प्राप्त हुआ।यह FCP मीट जीतो पुणे के सदस्यों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रही, और आने वाले वर्षों में ऐसे आयोजन नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे, ऐसी सभी को आशा है।

get_footer();