आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

JBN मीट में 3.03 करोड़ रुपये का व्यवसाय संपन्न

Spread the love

पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के दूरदर्शी मार्गदर्शन में 19 नवंबर को होटल ग्रैंड शेरेटन में आयोजित JBN की विशेष बिजनेस मीट अत्यंत प्रभावी और सफल रही।

इस मीट में JBN सदस्यों के बीच कुल 3 करोड़ 03 लाख रुपये का व्यवसाय संपन्न हुआ तथा 55 रेफरल्स का आदान-प्रदान हुआ। इस उपलब्धि ने जैन उद्यमी समुदाय में सहयोग, विश्वास और प्रगति की नई ऊर्जा जगाई।
इस सफल आयोजन में JBN डायरेक्टर इंचार्ज संजय जैन, कन्वेनर राहुल संचेती, को-कन्वेनर राहुल मुथा, सचिन शहा, कुशल चौहान, रितेश दर्डा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
सभी ने मीट की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और आने वाले समय में इससे भी अधिक प्रभावशाली बिजनेस उपलब्धियाँ जुटाने का संकल्प लिया।

get_footer();