आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

JBN मीट में 3.52 करोड़ रुपये का व्यवसाय संपन्न

Spread the love

पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के कुशल मार्गदर्शन में 15 अक्टूबर को रेसीडेंसी क्लब में JBN की विशेष बिजनेस मीट भव्य रूप से संपन्न हुई।

इस मीट में JBN के सदस्यों के बीच कुल 3 करोड़ 52 लाख रुपये का व्यवसाय संपन्न हुआ, साथ ही 52 रेफरल्स का आदान-प्रदान भी किया गया। मीट में व्यापारिक सहयोग और नेटवर्किंग के नए अवसरों पर विशेष चर्चा हुई।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में जीतो पुणे के सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, JBN अपेक्स सेक्रेटरी चेतन जैन, सेक्रेटरी इंचार्ज जीतो पुणे JBN लक्ष्मीकांत खाबिया, JBN डायरेक्टर इंचार्ज संजय जैन, जीतो पुणे JBN कन्वेनर राहुल संचेती, को-कन्वेनर राहुल मुथा, बेला मुथा, सचिन शहा, कुशल चौहान, रितेश दर्डा सहित कई JBN सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर JBN चीफ सेक्रेटरी चेतन जैन ने JBN One Mobile App पर विशेष ट्रेनिंग दी, जिससे सदस्यों को अपने व्यापार को डिजिटल रूप से विस्तार देने में सहायता मिली। मीट में बिजनेस प्रेजेंटर के रूप में दक्षा जैन (Daksha Enterprises) ने अपना प्रेजेंटेशन दिया।

मीट के दौरान सदस्यों ने आपसी विकास, नए बिजनेस अवसरों और सहयोग के माध्यम से JBN नेटवर्क को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

get_footer();